फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Four samples of desi ghee fail; paneer also found to have low fat content

Mandi News: देसी घी के चार सैंपल फेल, पनीर में भी फैट कम

Thu, 15 Oct 2026 07:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Four samples of desi ghee fail; paneer also found to have low fat content
देसी घी में दूध के बजाय दूसरे फैट के इस्तेमाल का खुलासा
विज्ञापन

सरकाघाट से भरे नॉन-अल्कोहलिक बीयर का सैंपल मिसब्रांडेड
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग को मिली लैब रिपोर्ट में हुआ खुलासा
डिजिटल पर न चलाएं...
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पंडोह में देसी घी और मिल्क केक में दूध से मिलने वाले फैट के बजाय दूसरे फैट का इस्तेमाल होने का खुलासा लैब रिपोर्ट में हुआ है। खाद्य पदार्थों के सैंपलों की जांच में देसी घी के चारों सैंपल सब स्टैंडर्ड पाए गए। घी की वीआर रीडिंग निर्धारित मानकों से अधिक मिली, जिससे मिल्क फैट के अलावा दूसरे फैट की मौजूदगी के संकेत मिले। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग को मिली लैब रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। अब विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
पंडोह से लिए गए पनीर के दो सैंपल भी गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। दोनों में फैट की मात्रा निर्धारित स्तर से कम पाई गई। इनमें से पैकेटबंद पनीर का सैंपल सब स्टैंडर्ड होने के साथ मिसब्रांडेड भी पाया गया। वहीं, पंडोह से लिए गए मिल्क केक के सैंपल में भी दूध से मिलने वाले फैट के बजाय दूसरे फैट का इस्तेमाल पाया गया। लैब रिपोर्ट में इसे सब स्टैंडर्ड घोषित किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा, सरकाघाट से लिए गए नॉन-अल्कोहलिक बीयर के सैंपल की जांच में लेबलिंग से जुड़ी खामी सामने आई। यह सैंपल मिसब्रांडेड पाया गया। सब स्टैंडर्ड श्रेणी में वे खाद्य पदार्थ आते हैं, जो निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरते। वहीं, मिसब्रांडेड का अर्थ है कि उत्पाद की पैकेजिंग, लेबल या उस पर दी गई जानकारी खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुरूप नहीं है। संबंधित मामलों में पैकेट पर आवश्यक जानकारी दर्ज नहीं होने की खामी भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि सभी आठ सैंपल से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि खाद्य सामग्री खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता और पैकेजिंग की जांच जरूर करें। पैकेटबंद खाद्य सामग्री के लेबल पर दी गई आवश्यक जानकारी ध्यान से पढ़ें। किसी भी तरह की शंका या शिकायत होने पर विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed