फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   524 grams of charas (cannabis resin) seized from a scooter in Sundernagar; two youths from Punjab arrested

Mandi News: सुंदरनगर में स्कूटी से 524 ग्राम चरस बरामद, पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2026 07:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
524 grams of charas (cannabis resin) seized from a scooter in Sundernagar; two youths from Punjab arrested
कुल्लू से चरस लाने या स्थानीय स्तर पर खरीदने के पहलू से जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में नाके के दौरान पुलिस ने पंजाब नंबर की स्कूटी से 524 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चरस कुल्लू से लेकर आए थे या उन्होंने इसे स्थानीय स्तर पर खरीदा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब सात बजे पुलिस ने नाका लगाया था। इसी दौरान मंडी की तरफ से पंजाब नंबर की एक स्कूटी आई। तलाशी लेने पर स्कूटी से 524 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान संदीप (35) निवासी टैगोर नगर, जालंधर और विशाल कौल (27) निवासी सरस्वती बिहार कॉलोनी जालंधर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर चरस की खरीद-फरोख्त और इसके स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed