{"_id":"69ff69529b722ae27405d925","slug":"video-valiant-maharana-pratap-remembered-in-mau-on-his-birth-anniversary-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मऊ में जयंती पर याद किए गए शूरवीर महाराणा प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मऊ में जयंती पर याद किए गए शूरवीर महाराणा प्रताप
मऊ नगर के भीटी हनुमान नगर स्थित हिंदू जागरण समिति के कैंप कार्यालय पर शनिवार को राष्ट्र गौरव, वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक शूरवीर महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। जिसमें कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें नमन किया। साथ ही उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे, जिन्होंने मातृभूमि और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहां की महाराणा प्रताप ने कभी भी आताताइयों के सामने सिंर नहीं झुकाया और अंतिम सांस तक स्वतंत्रता और सम्मान के लिए लड़ते रहे। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। उनका त्याग बलिदान साहस और राष्ट्र प्रेम आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट रामकृष्ण भारद्वाज , प्रांत मंत्री अमित वर्मा, जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष राज श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष रोशन सोनी ,उपेंद्र सिंह, विजय गुप्ता ,राजकुमार गुप्ता, आदित्य गुप्ता ,ज्वाला प्रसाद, विकास तिवारी ,आदित्य रंजन सिंह ,उज्जवल प्रताप सिंह, प्रताप यादव उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।