{"_id":"69ff5ad91011ce412d09130e","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4261835-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सक्ती में युवती की फोटो वायरल: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, युवक ने एडिट कर रिश्तेदारों में भेजी; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्ती में युवती की फोटो वायरल: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, युवक ने एडिट कर रिश्तेदारों में भेजी; गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 10:10 PM IST
Link Copied
सक्ती जिले में एक युवती की फोटो एडिट कर उसे बदनाम करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। यह मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।
पीड़िता ने 7 अप्रैल 2026 को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी विनीत सिंह से उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से पहचान हुई थी। आरोपी ने बातचीत के लिए उसे मोबाइल फोन दिया था। बाद में 11 मार्च 2026 को आरोपी ने अपना दिया हुआ मोबाइल और पीड़िता का मोबाइल वापस ले लिया। आरोप है कि विनीत ने पीड़िता के मोबाइल में मौजूद दोनों के संयुक्त फोटो को एडिट किया। उसने बदनाम करने की नियत से रिश्तेदारों को व्हाट्सएप के माध्यम से वायरल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मालखरौदा क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी विनीत को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।