{"_id":"69ff0260c880478ce6060af7","slug":"video-video-papa-para-katara-taugdhana-ka-varathha-karana-para-thabga-na-paravara-ka-thaugdha-thaugdha-pata-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पंप पर कतार तोड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने परिवार को दौड़ा-दौड़ा पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पंप पर कतार तोड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने परिवार को दौड़ा-दौड़ा पीटा
मड़ियांव के रिंगरोड पर शुक्रवार देर रात एक सीएनजी स्टेशन पर लाइन तोड़कर पहुंचे एसयूवी सवार दबंगों का विरोध कर परिवार को भारी पड़ गया। एसयूवी सवार युवकों और महिलाओं ने युवक लात घूसों को जमकर पीटा। बचाव में आई बहन और बहनोई को भी नहीं बख्शा। लोगों के एकत्र होने आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीतापुर रोड स्थित महाराजा अग्रसेन नगर के निवासी अनुपम जैन फर्नीचर के कारोबारी है। ताड़ी खाना, सीतापुर रोड पर उनका शोरूम है। अनुपम ने बताया कि बरेली से उनकी बहन प्रिया जैन और बहनोई रिषभ अग्रवाल लखनऊ आए हुए हैं। शनिवार को उन्हें वापस जाना था। शुक्रवार को दोनों शोरूम पहुंचे और फिर तीनों कार में सीएनजी भरवाने शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे रिंगरोड स्थित सीएनजी स्टेशन पर गए।
अनुपम जैन के मुताबिक, वे लाइन में अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। तभी एक सफेद रंग एसयूवी लाइन तोड़कर जबरन उनके आगे आकर खड़ी हो गई। उन्होंने पंप कर्मियों से इसका विरोध किया। आरोप है कि एसयूवी में सवार कई युवक नीचे उतर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अनुपम जैन की पिटाई शुरू कर दी। अनुपम के जमीन पर गिरने पर उन्हें लात घूसों से मारा। बचाव में आई उनकी बहन और उनके बहनोई को भी दबंगों ने पीटा।
आरोप है कि आरोपियों के साथ शामिल महिलाओं ने भी मारपीट की। हमले में अनुपम के पसलियों में काफी चोट आई है। बांए हाथ की सबसे छोटी अंगुली (कनिष्ठा) टूट गई। वही प्रिया के चेहरे पर चोट आई है। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित अनुपम जैन ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि एसयूवी नंबर से आरोपियों से संपर्क किया जा रहा है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।