Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Murder of a young man and woman of Indian origin in Canada

पंजाब: कनाडा में भारतीय मूल के युवक-युवती की हत्या, हमलावरों ने गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट

Tue, 17 Nov 2026 11:59 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Nov 2026 11:59 AM IST
सार

कनाडा में भारतीय मूल के युवक और युवती की हत्या का मामला सामने आया है। एक स्टोर के बाहर कार में बैठे युवक और युवती पर फायरिंग हुई है जिसमें दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Murder of a young man and woman of Indian origin in Canada
कनाडा में भारतीय मूल की युवक-युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरी शहर में एक वॉलमार्ट स्टोर की पार्किंग में रविवार रात सनसनीखेज गोलीबारी में भारतीय मूल के एक युवक और युवती की हत्या कर दी गई। दोनों की उम्र 23 और 24 साल बताई जा रही। दोनों पड़ोसी शहर डेल्टा के रहने वाले थे और दक्षिण एशियाई मूल के थे। शुरुआती मीडिया रिपोर्टों में उन्हें पंजाब मूल का बताया गया है, हालांकि कनाडा पुलिस ने अभी उनके भारतीय मूल के गांव, राष्ट्रीयता और पारिवारिक पृष्ठभूमि की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


15 नवंबर को हुई थी वारदात 
यह वारदात 15 नवंबर की रात करीब 10 बजकर 38 मिनट पर सरी के 88 एवेन्यू और 124 स्ट्रीट के पास स्थित वॉलमार्ट की पार्किंग में हुई। गोली लगने से घायल युवक और युवती को मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और आपातकालीन चिकित्सा दल ने बचाने का प्रयास किया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन कुछ समय बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कनाडा की इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (आईएचआईटी) ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में वारदात सुनियोजित दिखाई दे रही है। जांचकर्ताओं को संगठित अपराध से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हमले के पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी, आपराधिक गिरोह की रंजिश या कोई अन्य वजह थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos


गोलियों से छलनी मिली लाल मस्टैंग, दूसरी जगह जली मिली सफेद कार
पुलिस जांच में घटनास्थल पर एक लाल रंग की फोर्ड मस्टैंग कार भी मिली, जिस पर गोलियों के कई निशान थे। जांच एजेंसियां मान रही हैं कि यह वाहन मृतकों में से किसी एक का हो सकता है। इस वारदात के महज 13 मिनट बाद रात 10 बजकर 51 मिनट पर घटनास्थल से कुछ दूरी पर प्रिंसेस ड्राइव के 9700 ब्लॉक में एक सफेद कार में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जली हुई कार का इस्तेमाल हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद भागने के लिए तो नहीं किया था। दोनों घटनास्थलों के बीच संबंध तलाशने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य फोरेंसिक साक्ष्य जुटा रही है। 

युवक पहले भी पुलिस के रडार पर था
आईएचआईटी की अधिकारी सार्जेंट फ्रेडा फोंग ने मीडिया को बताया कि मृतक युवक पहले हथियारों और आग्नेयास्त्रों से जुड़े अपराधों के मामलों में पुलिस के संज्ञान में आ चुका था। पुलिस के मुताबिक, वारदात में संगठित अपराध की भूमिका होने के संकेत हैं। हालांकि, पुलिस ने युवक के पिछले मामलों का विस्तृत ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया है। युवती के किसी आपराधिक मामले में शामिल होने की कोई जानकारी भी सामने नहीं आई है। जांच एजेंसियां दोनों के संपर्कों, हालिया गतिविधियों और घटना से पहले के घटनाक्रम की पड़ताल कर रही हैं।

कौन थे युवक और युवती, भारत में कहां था घर?
इस दोहरे हत्याकांड में सबसे बड़ा सवाल दोनों मृतकों की पहचान को लेकर है। 17 नवंबर तक उपलब्ध पुलिस बयानों और रिपोर्टों में दोनों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
उनके भारत स्थित पैतृक गांव, जिला, घर का पूरा पता, माता-पिता और भाई-बहनों के नाम की भी पुष्टि नहीं हुई है। इसी तरह दोनों के रिश्ते को लेकर भी पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed