{"_id":"6a0067bdc843c543920353ec","slug":"video-infections-are-occurring-in-uterus-due-to-abortion-pills-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गर्भपात की दवाओं से कोख में संक्रमण, गोद रह गई सूनी; अध्ययन में बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गर्भपात की दवाओं से कोख में संक्रमण, गोद रह गई सूनी; अध्ययन में बड़ा खुलासा
संबंध बनाए और गर्भ ठहर गया तो मेडिकल स्टोर से गर्भपात की दवा मंगवाकर खा ली। बार-बार ऐसा करने से कोख (बच्चेदानी) में संक्रमण हो रहा है। इससे महिलाओं की गोद सूनी रह रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग के अध्ययन में पता चला है कि 35 फीसदी महिलाएं बांझपन से जूझ रही हैं। इसमें गर्भपात की दवाएं बड़ी वजह बनती जा रही हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग की डॉ. रुचिका गर्ग ने बताया कि 28-35 साल की महिलाएं बांझपन से जूझ रही हैं। 1,152 महिलाओं पर किए गए अध्ययन में 40 फीसदी में अंडाणुओं की कमी, 18-20 फीसदी में नली बंद मिलने और 40 फीसदी में पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी वजह मिली। बांझपन में गर्भपात की दवाएं, फास्टफूड, मिलावटी भोजन, खराब दिनचर्या, मोटापा, देर से शादी जैसी वजहें भी सामने आईं। पीड़ित महिलाओं में से 52 फीसदी ने माना कि उन्होंने गर्भपात दवाओं का खुद से तीन से अधिक बार उपयोग किया। इससे बच्चेदानी में संक्रमण, मासिक धर्म भी गड़बड़ा गया। टीबी की गांठ भी बन गई। इससे गर्भधारण करने में दिक्कत आई और गोद सूनी रह गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।