{"_id":"6a0067e11e0707dff8053fc7","slug":"video-tourists-made-reel-at-taj-mahal-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ताजमहल में फिर उड़ी नियमों की धज्जियां, पर्यटकों ने फिल्मी गीतों पर थिरकते हुए बनाई रील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ताजमहल में फिर उड़ी नियमों की धज्जियां, पर्यटकों ने फिल्मी गीतों पर थिरकते हुए बनाई रील
ताजमहल इन दिनों नियमों के उल्लंघन को लेकर चर्चा में है। शनिवार को सोशल मीडिया पर ताजमहल के अंदर डांस करने की रील वायरल हो गई। इस वीडियो में पर्यटक ताज के मुख्य परिसर को डांस फ्लोर की तरह इस्तेमाल कर रहे है। रील बनाने के चक्कर में पर्यटक सुरक्षा घेरा और एएसआई के नियमों को दरकिनार कर फिल्मी गानों पर थिरकते नजर आए। ताजमहल के अंदर किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि, प्रदर्शन या नियम विरुद्ध वीडियोग्राफी प्रतिबंधित है। फिर भी पर्यटक लाइक्स और कमेंट्स के लिए नियमों को तोड़ रहे हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी एएसआई के सफाई कर्मचारी ने मकबरे का वीडियो वायरल किया था। कई बार ताजमहल में रील बनाने और वीडियोग्राफी के मामले सामने आ चुके है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।