{"_id":"6a0067ccb4e6e9872f06ef9f","slug":"video-chairman-of-petitions-committee-expresses-displeasure-over-negligence-of-departments-in-agra-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फाइलों में कैद जनहित के सवाल, विभागों की लापरवाही पर याचिका समिति ने जताई नाराजगी; दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फाइलों में कैद जनहित के सवाल, विभागों की लापरवाही पर याचिका समिति ने जताई नाराजगी; दिए ये निर्देश
सदन में गूंजने वाले सवाल नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत से पंचायत राज विभाग की फाइलों में धूल फांक रहे हैं। जनहित के 40 से अधिक लंबित मामलों पर शनिवार को सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति की बैठक में विभागों की लापरवाही पर सभापति नाराज दिखे। याचिका समिति के सभापति अशोक कुमार अग्रवाल ने सभी अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधि गांव और शहर से जुड़े मुद्दे सदन में रखते हैं, जिनका प्राथमिकता पर निस्तारण कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। जब लंबित प्रकरणों की फाइलें खुलीं, तो आंकड़ों ने सबको चौंका दिया। विकास के दावों के बीच कई विभागों में कार्य अधूरे मिले। नगर निगम के 14, पंचायती राज विभाग के 9 और पीडब्ल्यूडी व जिला पंचायत में 8-8 मामले लंबित मिले। सभापति अशोक अग्रवाल ने अफसरों से पूछा कि आखिर कार्य शुरू होने में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन कार्यों को अब तक स्वीकृति नहीं मिली है, उन्हें आगामी जिला पंचायत बोर्ड बैठक और पीडब्ल्यूडी की वार्षिक कार्य योजना में तत्काल शामिल किया जाए। उन्होंने हर कार्य के टेंडर, वर्क ऑर्डर और स्थलीय निरीक्षण की रिपोर्ट तलब की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।