{"_id":"6a805e0bd5d7968a870210e8","slug":"father-threw-11-month-old-daughter-into-the-yamuna-2026-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता ने 11 माह की बेटी यमुना में फेंकी: आखिर रिंकू क्यों बना राक्षस? बीवी से था नाराज, बच्ची को क्यों दी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने 11 माह की बेटी यमुना में फेंकी: आखिर रिंकू क्यों बना राक्षस? बीवी से था नाराज, बच्ची को क्यों दी सजा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 15 Aug 2026 06:39 PM IST
सार
आगरा के सिकंदरा के गांव नेरे (बादाम गढ़ी) में पिता ने 11 माह की बेटी को उसकी मां की गोद से फोटो खींचने के बहाने लेकर यमुना में फेंक दिया। चीखने पर पत्नी को भी यमुना में फेंकने की कोशिश की। गनीमत थी कि उसने रेलिंग पकड़ ली और गुहार लगाने लगी।
विज्ञापन
1 of 8
agra murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी के आगरा स्थित सिकंदरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम घरेलू कलह के बाद एक पिता ने 11 महीने की बच्ची को यमुना में फेंक दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच पिछले छह-सात महीने से विवाद चल रहा था।
2 of 8
मां की गोद में बेटी
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी पर करता था शक, बेटी को नहीं मानता था अपना
आरोपी पत्नी पर अवैध संबंध का शक करता था। पति को शक था कि बेटी उसकी नहीं है। इसी शक में उसके सिर पर खून सवार था। इसी को लेकर आए दिन दोनों में झगड़ा होता था। पूछताछ में आरोपी ने बच्ची को यमुना में फेंकने की बात कबूल की है।
3 of 8
वारदात से पहले पिता ने खींचवाई थी फोटोवारदात से पहले पिता ने खींचवाई थी फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बच्ची की तलाश में एसडीआरएफ
बच्ची की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं। एसडीआरएफ की टीम भी नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। देर शाम तक बच्ची का पता नहीं चल सका था। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि बच्ची की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
agra murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ये थी पूरी घटना
आगरा के सिकंदरा के गांव नेरे (बादाम गढ़ी) में पिता ने 11 माह की बेटी को उसकी मां की गोद से फोटो खींचने के बहाने लेकर यमुना में फेंक दिया। चीखने पर पत्नी को भी यमुना में फेंकने की कोशिश की। गनीमत थी कि उसने रेलिंग पकड़ ली और गुहार लगाने लगी। राहगीरों ने उसे बचा लिया। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 8
आरोपी रिंकू उर्फ चंद्रवीर
- फोटो : अमर उजाला
रिंकू था दहेजा का लोभी
घटना दोपहर 2 बजे की है। भरतपुर के डीग स्थित कदिम जाटौली निवासी भूप सिंह ने बेटी लक्ष्मी की शादी 15 जून, 2024 को सिकंदरा स्थित गांव नेरे निवासी रिंकू उर्फ चंद्रवीर से की थी। रिंकू खेतीबाड़ी करता है। लक्ष्मी के जीजा सौरभ ने बताया कि रिंकू और उसके परिजन आए दिन दहेज की मांग के लिए लक्ष्मी का उत्पीड़न करते हैं। रिंकू कुछ समय से ससुर पर गांव का प्लॉट नाम करने का दबाव बना रहा था। उन्होंने मना कर दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।