फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता ने 11 माह की बेटी यमुना में फेंकी: आखिर रिंकू क्यों बना राक्षस? बीवी से था नाराज, बच्ची को क्यों दी सजा

Sat, 15 Aug 2026 06:39 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 15 Aug 2026 06:39 PM IST
सार

आगरा के सिकंदरा के गांव नेरे (बादाम गढ़ी) में पिता ने 11 माह की बेटी को उसकी मां की गोद से फोटो खींचने के बहाने लेकर यमुना में फेंक दिया। चीखने पर पत्नी को भी यमुना में फेंकने की कोशिश की। गनीमत थी कि उसने रेलिंग पकड़ ली और गुहार लगाने लगी।

विज्ञापन
Father threw 11-month-old daughter into the Yamuna
agra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यूपी के आगरा स्थित सिकंदरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम घरेलू कलह के बाद एक पिता ने 11 महीने की बच्ची को यमुना में फेंक दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच पिछले छह-सात महीने से विवाद चल रहा था। 



Father threw 11-month-old daughter into the Yamuna
मां की गोद में बेटी - फोटो : अमर उजाला

पत्नी पर करता था शक, बेटी को नहीं मानता था अपना
आरोपी पत्नी पर अवैध संबंध का शक करता था। पति को शक था कि बेटी उसकी नहीं है। इसी शक में उसके सिर पर खून सवार था। इसी को लेकर आए दिन दोनों में झगड़ा होता था। पूछताछ में आरोपी ने बच्ची को यमुना में फेंकने की बात कबूल की है। 

Father threw 11-month-old daughter into the Yamuna
वारदात से पहले पिता ने खींचवाई थी फोटोवारदात से पहले पिता ने खींचवाई थी फोटो - फोटो : अमर उजाला

बच्ची की तलाश में एसडीआरएफ
बच्ची की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं। एसडीआरएफ की टीम भी नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। देर शाम तक बच्ची का पता नहीं चल सका था। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि बच्ची की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Father threw 11-month-old daughter into the Yamuna
agra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ये थी पूरी घटना
आगरा के सिकंदरा के गांव नेरे (बादाम गढ़ी) में पिता ने 11 माह की बेटी को उसकी मां की गोद से फोटो खींचने के बहाने लेकर यमुना में फेंक दिया। चीखने पर पत्नी को भी यमुना में फेंकने की कोशिश की। गनीमत थी कि उसने रेलिंग पकड़ ली और गुहार लगाने लगी। राहगीरों ने उसे बचा लिया। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
Father threw 11-month-old daughter into the Yamuna
आरोपी रिंकू उर्फ चंद्रवीर - फोटो : अमर उजाला

रिंकू था दहेजा का लोभी
घटना दोपहर 2 बजे की है। भरतपुर के डीग स्थित कदिम जाटौली निवासी भूप सिंह ने बेटी लक्ष्मी की शादी 15 जून, 2024 को सिकंदरा स्थित गांव नेरे निवासी रिंकू उर्फ चंद्रवीर से की थी। रिंकू खेतीबाड़ी करता है। लक्ष्मी के जीजा सौरभ ने बताया कि रिंकू और उसके परिजन आए दिन दहेज की मांग के लिए लक्ष्मी का उत्पीड़न करते हैं। रिंकू कुछ समय से ससुर पर गांव का प्लॉट नाम करने का दबाव बना रहा था। उन्होंने मना कर दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed