फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar over laborer death under suspicious circumstances in agra

UP: संदिग्ध परिस्थिति में मजदूर की माैत, ठेकेदार के घर के बाहर शव रखकर हंगामा; 10 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 15 Aug 2026 05:28 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 15 Aug 2026 05:28 PM IST
सार

कर्नाटक में काम के दौरान मजदूर की हालत बिगड़ गई। 11 अगस्त को मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव आगरा पहुंचने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन
Uproar over laborer death under suspicious circumstances in agra
परिजन ने शव रखकर किया हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कर्नाटक में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मजदूर की मौत के बाद शनिवार सुबह शव आगरा के फतेहपुर सीकरी के गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने ठेकेदार पर प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाते हुए शव को ठेकेदार के घर के बाहर रख दिया। करीब 10 घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में ग्रामीणों की पहल पर मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने की सहमति बनी। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


विज्ञापन


मंडी मिर्जा खान निवासी अजय कुमार (लगभग 40  वर्ष) पुत्र गिरिराज सिंह करीब डेढ़ वर्ष पहले गांव के ही ठेकेदार पदम सिंह के साथ मूढ़ा बनाने की मजदूरी करने कर्नाटक गया था। परिजनों के मुताबिक, कर्नाटक में काम के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और 11 अगस्त को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने ठेकेदार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह अजय का शव गांव पहुंचा तो परिजन शव लेकर ठेकेदार पदम सिंह के घर के बाहर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान ठेकेदार मौके से फरार हो गया। पुलिस और ग्रामीणों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे ठेकेदार को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। कई घंटे तक चली बातचीत के बाद ग्रामीणों ने मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता दिलाने की सहमति बनाई। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed