{"_id":"6a00678f71f168e01f0df221","slug":"video-municipal-employees-strike-continues-for-the-10th-day-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: 10वें दिन भी जारी रही नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार पर अनदेखी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: 10वें दिन भी जारी रही नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार पर अनदेखी का आरोप
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई नारनौल की काम छोड़ हड़ताल रविवार को 10वें दिन भी जारी रही। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सिंह सरवन ने की। वहीं अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी 33वें दिन अपनी हड़ताल पर डटे रहे, जिसकी अध्यक्षता गुरदयाल सिंह ने की।
धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार पर उनकी मांगों की लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण कर्मचारी वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। लंबे समय से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार समाधान करने के बजाय मांगों को नजरअंदाज कर रही है।
कर्मचारी नेताओं ने मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। साथ ही ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले फायर कर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता राशि, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और शहीद का दर्जा दिया जाए।
उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर सरकार को कई बार पत्र भेजकर अवगत कराया जा चुका है और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील भी की गई, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
धरने में राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सांगलिया, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य नेता महेंद्र बोयत, जिला प्रधान कौशल यादव, जिला प्रधान राहुल सरवन, महावीर प्रसाद, सुरेश कुमार, कृष्ण कुमार, निरंजन लाल, भीम सिंह, रमाकांत, मनोज कुमार, राजेश कुमार, देवानंद, जसवंत, हरिओम, लीलाराम, दिनेश, प्रदीप, आशीष, आकाश, रविकांत, राकेश समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।