{"_id":"6a7fe74bf82bd181180cda59","slug":"video-mla-omprakash-yadav-hoisted-the-flag-in-mahendragarh-and-ncc-cadets-held-a-parade-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में विधायक ओमप्रकाश यादव ने किया ध्वजारोहण, एनसीसी कैडेट ने निकाली परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में विधायक ओमप्रकाश यादव ने किया ध्वजारोहण, एनसीसी कैडेट ने निकाली परेड
उपमंडल प्रशासन की ओर से शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और सुबह 9 बजे राष्ट्रीय गान के साथ ध्वजारोहण किया।
इसके बाद सुबह 9:05 बजे सलामी व परेड का निरीक्षण किया गया। अतिथि विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि स्वतंंत्रता दिवस केवल खुशी मनाने का दिन ही नहीं बल्कि देश को आजादी दिलाने वाले महान सेनानियों को याद करने और हमारी एकता को मजबूत करने का दिन है।
इस दिन हमें एकता और अखंडता के साथ किए गए कार्यों को भी याद करना चाहिए और जहां भी हमें अपनी एकता पर संदेह हो उसे सुधारना चाहिए। हमारी एकता व अखंडता ही इस दिन की मूल पहचान है। हमारे सेनानियों ने एकजुट होकर देश को आजादी दिलाई और उनकी बदौलत खुशी से हम कार्यक्रम मना पा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।