{"_id":"6a0067ae0311d03e3c0e9460","slug":"video-antibiotics-and-packaged-foods-linked-to-allergies-in-children-asthma-found-in-eight-percent-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सॉस, चिप्स, बिस्किट से बच्चे की फूल रही सांस, आठ फीसदी अस्थमा के शिकार; चिकित्सकों ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सॉस, चिप्स, बिस्किट से बच्चे की फूल रही सांस, आठ फीसदी अस्थमा के शिकार; चिकित्सकों ने दी चेतावनी
सामान्य परेशानी में एंटीबायोटिक दवा का इस्तेमाल और डिब्बा बंद भोजन के बढ़ते चलन से बच्चों को एलर्जी हो रही है। लंबे समय तक ऐसी स्थिति से बच्चे अस्थमा से पीड़ित हो रहे हैं। एमजी रोड स्थित होटल में इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक (आईएपी) की एलरकॉन-2026 कार्यशाला में डॉक्टरों ने इस पर चिंता जताई। आईएपी एलर्जी एंड एप्लाइड इम्युनोलॉजी की राष्ट्रीय सचिव डॉ. सौम्या नागराजन ने बताया कि 20-25 फीसदी बच्चों में त्वचा, पेट रोग और फूड एलर्जी मिल रही है। ऐसे बच्चों में 7-8 फीसदी में अस्थमा की दिक्कत बन रही है। बीते 8-10 साल में प्रिजर्वेटिव फूड (जैम, जेली, अचार, सॉस, चिप्स, बिस्किट, नमकीन, पैकेटबंद जूस) समेत कई खाद्य सामग्री में पाए जाने वाले रासायनिक तत्व और एंटीबायोटिक दवाओं की ओवरडोज से एलर्जी बढ़ रही है। चेन्नई की डॉ. नर्मदा ने बताया कि घर में झाडू लगाने, पर्दे, तकिया, गद्दे, सोफा, चादर, कालीन की धूल (डस्ट माइट), पालतू जानवरों के बाल-रूसी से भी एलर्जी हो रही है। इससे बार-बार छींक, नाक बहना, खुजली समेत अन्य परेशानी हो रही है। नई दिल्ली के डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया कि वाहनों-कारखानों का धुआं, निर्माण के चलते धूल और परागकणों से सांस नलिकाएं संकुचित होकर संक्रमित होती हैं। इससे अस्थमा-एलर्जी बन रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।