{"_id":"6a0067a6e4175ab50f04520a","slug":"video-children-falling-victim-to-asthma-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बच्चे हो रहे अस्थमा के शिकार, इन बातों का रखें ध्यान; चिकित्सकों ने किया आगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बच्चे हो रहे अस्थमा के शिकार, इन बातों का रखें ध्यान; चिकित्सकों ने किया आगाह
आगरा के एमजी रोड स्थित होटल में इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक (आईएपी) की एलरकॉन-2026 कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के तेजी से अस्थमा की चपेट में आने पर चिंता जताई गई। चेन्नई की डॉ. नर्मदा ने बताया कि घर में झाडू लगाने, पर्दे, तकिया, गद्दे, सोफा, चादर, कालीन की धूल (डस्ट माइट), पालतू जानवरों के बाल-रूसी से भी एलर्जी हो रही है। इससे बार-बार छींक, नाक बहना, खुजली समेत अन्य परेशानी हो रही है। नई दिल्ली के डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया कि वाहनों-कारखानों का धुआं, निर्माण के चलते धूल और परागकणों से सांस नलिकाएं संकुचित होकर संक्रमित होती हैं। इससे अस्थमा-एलर्जी बन रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।