सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Sirmour: Axes Fell 37 Khair Trees in Trilokpur; Questions Raised Over the Functioning of the Forest Department and Police

Sirmour: त्रिलोकपुर में खैर के 37 पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, वन विभाग और पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Tue, 12 May 2026 09:39 AM IST
Sirmour: Axes Fell 37 Khair Trees in Trilokpur; Questions Raised Over the Functioning of the Forest Department and Police
सिरमौर में शिलाई के बाद अब त्रिलोकपुर क्षेत्र के ग्राम भण्डारी वाला में अवैध रूप से खैर के पेड़ों के कटान का मामला सामने आया है। यहां जंगल झाड़ी किस्म की भूमि से 37 पेड़ काटे जाने को लेकर शिकायत की गई है। आरोप है कि शिकायत के बाद वन व पुलिस विभाग एक दूसरे की जिम्मेवारी का हवाला देते हुए एक सप्ताह से भी अधिक समय से कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। आखिरकार पीड़ित ने सोमवार को नाहन में उपायुक्त सिरमौर को शिकायत सौंपी है। शिकायत में उचित कार्रवाई की मांग उठाई गई है। उपायुक्त को सौंपी शिकायत में सतपाल पुत्र आत्मा राम निवासी भंडारीवाला, त्रिलोकपुर ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड में 'जंगल झाड़ी' के रूप में दर्ज भूमि से करीब 37 खैर के पेड़ अवैध रूप से काट दिए गए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके भाई व भतीजे ने यह कटान 1 मई से 3 मई 2026 के बीच किया। हैरानी की बात यह है कि जब इसकी शिकायत 4 मई को वन विभाग त्रिलोकपुर से की गई, तो उन्होंने मामला पुलिस का बताकर पल्ला झाड़ लिया। वहीं, जब पुलिस थाना कालाअंब में शिकायत दी गई, तो वहां से इसे वन विभाग का मामला बताकर वापस भेज दिया गया। हालांकि वन विभाग ने इस दौरान मौके पर खैर के 56 नग अपने कब्जे में लेकर कार्यालय में रख लिए हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी किसी विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जिससे अधिकारियों की मिलीभगत का अंदेशा होता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए और नियमानुसार उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह भूमि भाइयों का हिस्सा है, लेकिन भूमि की किस्म जंगलझाडी है। ऐसे में यहां से पेड़ों का कटान नियमानुसार नहीं हो सकता। इस प्रकार की भूमि पर वन नियम लागू होते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने आखिरकार जब एक सप्ताह तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो शिकायत उपायुक्त सिरमौर, वन विभाग के अरण्यपाल तथा पुलिस अधीक्षक सिरमौर से की है। शिकायत सौंपकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। त्रिलोकपुर में खैर कटान को लेकर एक व्यक्ति की तरफ से शिकायत सौंपी गई है। शिकायत पर उचित कार्रवाई की जाएगी। -प्रियंका वर्मा, उपायुक्त सिरमौर व्यक्ति की तरफ से विभाग को पेड़ कटान को लेकर शिकायत की गई थी। खैर कटान को लेकर किसी तरह की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। ऐसे में तुरंत कार्रवाई करते हुए 4 मई को मौके से 56 नग खैर की लकड़ी के कब्जे में ले लिए गए थे। उनकी भूमि मुस्तर की है और उसकी तक्सीम भी नहीं हुई है। ऐसे में मामले में आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत भेजी गई थी, लेकिन वह वापिस कर दी गई। इस मामले में जांच, भूमि की निशानदेही व अन्य कार्रवाई होगी। -हर्षवर्धन सिंह, आरओ, वन विभाग त्रिलोकपुर त्रिलोकपुर में अवैध खैर कटान को लेकर शिकायत मिली है। शिकायत पर उचित कार्रवाई को लेकर पुलिस थाना कालाअंब को निर्देश दिए गए हैं। -एनएस नेगी, एसपी सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: जमीन विवाद में सेवानिवृत्त ऑडिट अधिकारी ने लगाया मारपीट और धमकी का आरोप

12 May 2026

VIDEO: वायरल वीडियो में तीन अवैध असलहा रखने का दावा, जांच में जुटी पुलिस

12 May 2026

VIDEO: बुजुर्ग पिता ने जवान बेटे की चिता को दी मुखाग्नि, मंजर देख दहल उठा लोगों का कलेजा

12 May 2026

VIDEO: देश का पहला बगीचा, जिसे मुगल बादशाह बाबर ने बनवाया; अब इंटरप्रिटेशन सेंटर में दिखेगा रामबाग के 500 वर्षों का सफर

11 May 2026

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के जिला स्तरीय कार्यक्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

11 May 2026
विज्ञापन

गुरुग्राम में आयोजित जूडो चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

11 May 2026

Gwalior News: आधा दर्जन बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, वीडियो आया सामने

11 May 2026
विज्ञापन

Muzaffarnagar: मोदी-योगी सरकार ने देश-प्रदेश को विकास की नई दिशा दी: डॉ. दिनेश शर्मा

11 May 2026

Ujjain: उज्जैन में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन नाली में गिरी महिला, हालत नाजुक

11 May 2026

VIDEO: महिला मोर्चा ने सांसद आवास के पास दिया धरना, कहा- महिलाओं का विरोधी है विपक्ष

11 May 2026

VIDEO: गौ रक्षा धर्म युद्ध यात्रा लेकर सोनभद्र पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

11 May 2026

VIDEO: एसपी बोले- बैडमिंटन सिंगल व डबल्स में ज्योति निकेतन आजमगढ़ बना विजेता

11 May 2026

जामिया सिविल सेवा कोचिंग के लिए 26 मई तक करें आवेदन

11 May 2026

नाले की खोदाई में दीवार और पोकलैंड के बीच फंसी बुजुर्ग महिला का वीडियो हो रहा वायरल

11 May 2026

सौरभ यादव के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर एनकाउंटर में ढेर, दूसरा घायल

11 May 2026

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों को अब नहीं मिलेगा ग्रेनो के इस सेक्टर में प्रवेश

11 May 2026

नूंह के सरकारी स्कूल के पास भूसे के ढेर में आग, मची चीख-पुकार

11 May 2026

Gurugram: नगर निगम सदन की बैठक में हंगामा, पार्षदों ने लगाए ये आरोप

11 May 2026

मानेसर निगम कमिश्नर के नेतृत्व में 30 गांवों में अवैध कब्जों पर कार्रवाई

11 May 2026

भीषण गर्मी में यमुना सिटी में बढ़ी मिट्टी के बर्तनों की मांग, मटकों की बिक्री तेज

11 May 2026

Korba: जिला पंचायत सीईओ के खिलाफ जनप्रतिनिधि ने खोला मोर्चा, मंत्री ने कहा- नहीं बनी बात तो हटाए जाएंगे CEO

11 May 2026

VIDEO: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर भदोही के शिवालयों में गूंजे शिवभक्ति के स्वर

11 May 2026

Meerut: भारत विकास परिषद संस्कार शाखा मेरठ ने मनाया स्थापना दिवस

11 May 2026

Meerut: बाबा नरपत सिंह के सम्मान में उठीं मांगें, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

11 May 2026

VIDEO: कलेक्ट्रेट में अवैध रूप से रखी गुमटियों पर चला बुलडोजर

11 May 2026

रोहतक: हड़ताली सफाई कर्मचारियों से 11दिन बाद बातचीत को पहुंचे मेयर

11 May 2026

लखनऊ: समाजवादी पार्टी कार्यालय के पास लगा पोस्टर, अभय सिंह-राकेश सिंह पर कटाक्ष

11 May 2026

Meerut: "बुलडोजर अपराधियों पर चलाओ, मासूम परिवारों पर नहीं" के नारों के साथ सेक्टर 3 में महिलाओं का धरना जारी

11 May 2026

Meerut: जैन मिलन महिला शक्ति मेरठ स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम

11 May 2026

Meerut: अतिक्रमण के खिलाफ फिर चला बड़ा अभियान, घंटाघर के दुकानदारों को दी चेतावनी

11 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed