{"_id":"6a02a4abf44d1cf33905ddb5","slug":"video-ayathhaya-ma-taraka-oura-safaii-vahana-ka-takakara-ma-eka-ka-mata-tana-ghayal-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में ट्रक और सफाई वाहन की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में ट्रक और सफाई वाहन की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
अयोध्या में कैंट कोतवाली क्षेत्र के सहादगंज ओवरब्रिज पर मंगलवार की सुबह 06:30 बजे नगर निगम के सफाई वाहन और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में सफाई वाहन में सवार एक की मौत हो गई। जबकि, ट्रक चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
बस्ती की ओर से जा रहे ट्रक में नगर निगम के सफाई वहां में सुबह टक्कर मार दी। दुर्घटना में सफाई वाहन में सवार हाथरस जिले के सिकंदरा रावत, निजरा गोकुलपुर निवासी अजय कुमार (40) और बृजेश सिंह (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, ट्रक सवार कासगंज जिले के धोलका थाना क्षेत्र के छिछोरे निवासी चालक पुष्पेंद्र (30) व क्लीनर रंजीत (17) घायल हो गए।
कैंट पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बृजेश को लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस दौरान हाइवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी ने मोर्चा संभालते हुए क्रेन बुलवाई और वाहनों को हटवाकर मार्ग खाली कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।