फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   3 million lamps will be lit during Deepotsav, setting the second-largest record

Ayodhya News: दीपोत्सव में जलेंगे 30 लाख दीप, बनेगा दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Sat, 24 Oct 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 24 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
3 million lamps will be lit during Deepotsav, setting the second-largest record
07- दीपोत्सव में राम की पैड़ी पर जले दीप के बीच लेजर शो का दृश्य- फाइल फोटो
नितिन मिश्र
विज्ञापन

अयोध्या। दीप जलाने के विश्व कीर्तिमान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अब रामनगरी एक नया इतिहास रचने की तैयारी में है। उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को 33.27 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। अब अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान 30 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। यह लक्ष्य पूरा होने पर अयोध्या एक साथ सर्वाधिक दीप प्रज्ज्वलित करने में विश्व में दूसरे स्थान पर आ जाएगा।
रामनगरी में दीपोत्सव में सात नवंबर को सरयू तट के 56 घाटों पर 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 33 लाख दीप मंगाए जा रहे हैं। अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत वर्ष 2017 में 1,87,213 दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ हुई थी। पहले ही साल अयोध्या ने उज्जैन के 1़ 51 लाख दीप जलाने के रिकॉर्ड को तोड़ा था। दीपोत्सव में 2018 में 3,01,152, 2019 में 4,04,026 और 2020 में 6,06,569 दीप जलाए गए।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में 9,41,551 दीप प्रज्ज्वलित कर अयोध्या ने नया कीर्तिमान बनाया। इसके बाद उज्जैन ने वर्ष 2022 में महाशिवरात्रि पर शिव ज्योति अर्पणम् कार्यक्रम के तहत 11,71,078 दीप जलाकर अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ा। उसी वर्ष अयोध्या ने 15,76,955 दीप प्रज्ज्वलित कर फिर नया रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2023 में उज्जैन में 18,82,229 दीप जलाए गए, लेकिन अयोध्या ने उसी वर्ष 22,23,000 दीप प्रज्ज्वलित कर यह रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। वर्ष 2024 में उज्जैन में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण आयोजन सीमित रहा और करीब 5.51 लाख दीप जलाए गए। वहीं, अयोध्या में 25,12,000 से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। वर्ष 2025 में रामनगरी के 56 घाटों पर 26,17,215 दीप जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। संवाद



17 सितंबर को पीएम के जन्मदिन पर बना था विश्व रिकॉर्ड

इस वर्ष 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश के उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर 33,27,125 दीप प्रज्ज्वलित किए जाने का रिकॉर्ड सामने आया। ऐसे में अयोध्या में इस बार 30 लाख दीप जलाने का लक्ष्य उज्जैन के रिकॉर्ड से कम है। हालांकि, रामनगरी अपने पिछले वर्ष के 26.17 लाख दीपों के रिकॉर्ड से करीब 3.83 लाख अधिक दीप जलाने की तैयारी कर रही है। उज्जैन के रिकॉर्ड को पार करने के लिए अयोध्या को करीब 33.28 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed