फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Cleanliness drive begins from Hanumangarhi

Ayodhya News: हनुमानगढ़ी से शुरू सफाई अभियान

Sat, 24 Oct 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 24 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive begins from Hanumangarhi
05- मंदिर के पास सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते महापौर- विभाग

विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव से पहले शहर में सफाई अभियान की शुरुआत शनिवार को हनुमानगढ़ी से हुई। सुबह करीब 7:30 बजे महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने मंदिर में झाड़ू लगाकर अभियान में हिस्सा लिया। नगर निगम के सफाईकर्मियों, अधिकारियों, संतों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सफाई की।
अभियान के दौरान हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों से लेकर मंदिर के आसपास और राममंदिर जाने वाले मार्ग पर कूड़ा हटाया गया। पॉलिथीन और कपड़ों के टुकड़े साफ किए गए। साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई गई। महापौर ने मंदिर परिसर और आसपास की सफाई व्यवस्था भी देखी।
विज्ञापन

पंजाबी बाबा की गली में महंत ज्ञानदास के आवासीय परिसर के सामने जल प्याऊ के नीचे गंदा पानी जमा मिला। इस पर महापौर ने जल निगम के अधिकारियों को पानी हटवाने और नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। मंदिर के मुख्य द्वार के पास भी कीचड़ मिलने पर सफाई कराने को कहा।अशर्फी भवन की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के पास पुरानी पानी की टंकी पर गंदगी मिली। महापौर ने मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश झा को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर ने बताया कि 31 अक्तूबर को सरयू नदी के सभी घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, जोनल अधिकारी ज्वाला प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed