{"_id":"6adcf47d3d4437da770b02c6","slug":"25000-candidates-will-take-the-pet-today-at-28-centers-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-161678-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 28 केंद्रों पर आज 25 हजार अभ्यर्थी देंगे पीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 28 केंद्रों पर आज 25 हजार अभ्यर्थी देंगे पीईटी
Sat, 24 Oct 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तैयारियां पूरी हो गई हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित यह परीक्षा जिले के 28 केंद्रों पर तीन तिथियों में कराई जाएगी। 25 अक्तूबर, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को होने वाली परीक्षा में कुल 75,312 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक पाली में 12,552 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।
डीएम कार्यालय के अनुसार, परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा से एक दिन पहले आवंटित केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। परीक्षा के दिन उन्हें तीन घंटे पहले केंद्र पर उपस्थित रहना होगा। उनकी देखरेख में गोपनीय पैकेट खोले जाएंगे। परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री जिला कोषागार में सुरक्षित पहुंचा दी गई है।
पीईटी परीक्षा में अभ्यर्थी क्या लाएं, क्या नहीं
पीईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थी प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड या अन्य मान्य फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर आएं। उन्हें निर्धारित समय से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। अभ्यर्थी मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, किताबें, नोट्स और अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र में न लाएं।