फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Trade Board President Puneet Tandon started a protest after Lower Mall Road was not opened

नैनीताल में बवाल: लोअर मॉल रोड न खोलने पर भड़के व्यापारी, सड़क पर लेट गए पुनीत टंडन; अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Sat, 15 Aug 2026 11:49 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Sat, 15 Aug 2026 11:49 PM IST
सार

26 जून को खोलने का आश्वासन मिलने के बावजूद 15 अगस्त तक नैनीताल की लोअर मॉल रोड न खुलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन ने शनिवार शाम 4 बजे से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उन्होंने सड़क पर ग्राउंड जीरो में लेटकर विरोध जताया।

विज्ञापन
Trade Board President Puneet Tandon started a protest after Lower Mall Road was not opened
लोअर मॉल रोड न खोलने पर भड़के व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल में लोअर मॉल रोड 15 अगस्त तक नहीं खुलने पर मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन ने शनिवार शाम चार बजे से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उन्होंने लोअर मॉल रोड पर ग्राउंड जीरो में लेटकर विरोध जताया। व्यापार मंडल ने सड़क को जल्द खोलने की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


व्यापार मंडल  अध्यक्ष पुनीत टंडन की ओर से पूर्व में जारी सूचना के अनुसार, 26 जून को अधिशासी अधिकारी रत्नेश सक्सेना ने पुनीत टंडन और मीडिया के समक्ष 15 अगस्त वाले सप्ताहांत तक लोअर मॉल रोड को पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए खोलने का आश्वासन दिया था। इस आश्वासन के बाद व्यापार मंडल ने अपना प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि निर्धारित समय सीमा बीतने के बावजूद सड़क का काम पूरा नहीं हुआ है। पिछले कुछ समय से निर्माण कार्य भी बंद पड़ा था। सड़क बंद होने से व्यापारियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, माउंटेन मैराथन की सामान्य रूटिंग भी प्रभावित हो रही है। पुनीत टंडन ने कहा कि जब तक लोअर मॉल रोड को यातायात के लिए नहीं खोला जाता, उनका धरना जारी रहेगा। हांलाकि 14 अगस्त को लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने पुनीत टंडन को पत्र लिख कार्य मे समय मांगते हुए सहयोग करने की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed