फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Akhilesh Says SP Will Strengthen Alliance and Contest 2027

UP: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान; 2027 का चुनाव गठबंधन और समीकरणों के बल पर लड़ेगी सपा, भाजपा पर साधा निशाना

Sat, 15 Aug 2026 08:06 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 15 Aug 2026 08:06 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार शाम रसूलाबाद क्षेत्र के पहाड़पुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने स्वर्गीय रवींद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा अपने गठबंधन को मजबूत करेगी और 2027 का विधानसभा चुनाव चुनावी समीकरण के आधार पर लड़ेगी।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Akhilesh Says SP Will Strengthen Alliance and Contest 2027
कानपुर देहात के रसूलाबाद में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार शाम करीब 5 बजे रसूलाबाद क्षेत्र के पहाड़पुर गांव पहुंचे। वहां उन्होंने स्वर्गीय रवींद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा अपने गठबंधन को और मजबूत करेगी तथा 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पूरी तरह से समीकरणों के आधार पर लड़ेगी। टिकट वितरण में भी इन समीकरणों का खास ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रदेश सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब से युवाओं और बच्चों ने अपने हक के लिए लोकतंत्र में आवाज उठानी शुरू की है, तब से भाजपा पूरी तरह घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। सपा सरकार बनने पर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन

उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बात करते हुए कहा कि एआई अब हर वर्ग के जीवन का हिस्सा बन चुका है, चाहे वह खेती-किसानी हो या युवाओं का भविष्य। सपा ने अपने कार्यकाल में लैपटॉप बांटने से लेकर रोजगार तक जो भी वादे किए, उन्हें पूरा करके दिखाया है।

आधुनिक बस स्टैंड और बेहतर अस्पताल देने का किया वादा

पूर्व मुख्यमंत्री ने स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनते ही रसूलाबाद बस स्टैंड को लखनऊ के तर्ज पर आधुनिक बनाया जाएगा। उन्होंने रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बंद पड़ी लिफ्ट का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार कागजों पर योजनाएं चलाने के बजाय अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था सुधारे।

उन्होंने दावा किया कि जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हो चुकी है और 2027 में भाजपा को सत्ता से बाहर कर मुंहतोड़ जवाब देगी। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया, कर्नल जितेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ बबलू राजा, पूर्व विधायक नीलम कठेरिया समेत बड़ी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed