{"_id":"6a03123ec7d6d1ed410e2e15","slug":"video-the-women-donated-the-collected-amount-to-the-temple-of-devta-sahib-damukh-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: महिलाओं ने देवता साहिब दमुख के मंदिर में भेंट की दान स्वरूप राशि एकत्रित राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: महिलाओं ने देवता साहिब दमुख के मंदिर में भेंट की दान स्वरूप राशि एकत्रित राशि
परशुराम की चार ठहरियों में शुमार डमयापुरी नाम से प्रख्यात मंदिर परिसर डंसा में कराली, सनेई और नोगीधार की सैकडों जाइयों ने देवता साहिब दमुख के मंदिर में पहुंचकर दान स्वरूप राशि एकत्रित कर लाखों की राशि भेंट की। महिलाओं ने मंदिर निर्माण कार्य के प्रति गहरी आस्था जताई और सुख-समृद्धि की कामना की। कराली गांव की जाइयों ने करीब 1,78,722 रुपये की नकद राशि भेंट की। इसके अलावा नोगीधार की महिलाओं ने 37,400 रुपये और सनेई की जाइयों ने 96,600 रुपये की नकद राशि भेंट स्वरूप प्रदान की। करीब 3 लाख की नकदी मंदिर समिति पदाधिकारियों को सौंपी। इस मुहिम को सिरे चढ़ाने वाली जाइयों में उर्मिला कायथ, शांता चौहान, कमला, शकुंतला, कांता ठाकुर, ज्ञान दासी, कृष्णा ठाकुर, बिमला गुप्ता, मीना ठाकुर, काकी, शांता चौहान, कौशल्या नेगी, सुनीता और कमला सहित सैकड़ों महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज की। वहीं परशुराम मंदिर समिति पदाधिकारियों और सदस्यों ने देवता साहिब की अगुवाई में समस्त जाइयों का इस पुनीत कार्य के लिए आभार जताया और महिलाओं के परिवारों के लिए सुख-समृद्धि की कामना भी की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।