फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal gets a sports institute for girls; daughters set to soar Education Minister inaugurates the facility.

Women's Sports Institute: हिमाचल को मिला छात्रा खेल संस्थान, अब बेटियां भरेंगी उड़ान

Sat, 15 Aug 2026 10:51 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Aug 2026 10:51 AM IST
सार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल में ठाकुर रामलाल गर्ल्स स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स (छात्रा खेल संस्थान) का उद्घाटन किया। उन्होंने खेल संस्थान के अतिरिक्त भवन की आधारशिला भी रखी, जिस पर 2.78 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

विज्ञापन
Himachal gets a sports institute for girls; daughters set to soar Education Minister inaugurates the facility.
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया पहले छात्रा खेल संस्थान का शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शिमला जिले के जुब्बल में हिमाचल प्रदेश के पहले छात्रा खेल संस्थान का शुभारंभ किया गया। अब यहां लड़कियां खेल में उड़ान भरेंगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल में ठाकुर रामलाल गर्ल्स स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स (छात्रा खेल संस्थान) का उद्घाटन किया। उन्होंने खेल संस्थान के अतिरिक्त भवन की आधारशिला भी रखी, जिस पर 2.78 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह संस्थान जुब्बल में खेलों को बढ़ावा देने और छात्राओं को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। पहले यह संस्थान ठाकुर रामलाल कन्या खेल छात्रावास के नाम से संचालित होता था। यहां छात्राओं को आठ खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन


मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। खिलाड़ियों की डाइट मनी 120 रुपये से बढ़ाकर 220 रुपये की गई है। सरकार उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित भी कर रही है। ठाकुर रामलाल राजकीय बालिका खेल विद्यालय जुब्बल में वॉलीबाल समेत सात अन्य खेलों को शामिल किया गया है। विद्यालय के लिए 32 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। 20 लाख रुपये के उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं और 72 लाख रुपये के अतिरिक्त उपकरण जल्द मिलेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 11 खेल संस्थान हैं। जुब्बल का कन्या खेल विद्यालय इनमें सबसे बड़ा है।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने बताया कि जुब्बल की छह छात्राओं का चयन चीन में होने वाली वर्ल्ड स्कूल वॉलीबाल चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय गर्ल्स वॉलीबाल टीम में हुआ है। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए गौरव बताया। शिक्षा मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में अन्य उपलब्धियों का भी जिक्र किया। कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय को स्वीकृति मिली है और उसका शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। इसके भवन के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं। सरस्वतीनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में चार वर्षीय एकीकृत बीपीएड पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। जुब्बल के डकैढ़ गांव में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान भी बनने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed