सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Forest Department Seizes Around 100 Quintals of Illegal Timber in Major Raid

Bijnor: वन विभाग की छापेमारी में प्रतिबंधित लकड़ी का बड़ा जखीरा बरामद, 100 क्विंटल लकड़ी कब्जे में

Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Tue, 12 May 2026 05:02 PM IST
Bijnor: Forest Department Seizes Around 100 Quintals of Illegal Timber in Major Raid
मुरादाबाद वन विभाग के उड़न दस्ते ने कादराबाद में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 80 से 100 क्विंटल प्रतिबंधित जंगल की बेशकीमती लकड़ी बरामद कर कब्जे में ले ली। यह लकड़ी नव-निर्मित ओवरहेड टैंक के परिसर में बने बोरिंग के भीतर छिपाकर रखी गई थी। वन विभाग की टीम मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। मंगलवार को मुरादाबाद से पहुंची वन विभाग की टीम ने गांव रसूलपुर आबाद में अनीस पुत्र अफसर अहमद के यहां लकड़ी के पड़ाव पर छापेमारी की। इस दौरान खैर, शीशम, सागौन और कुकाट सहित जंगल की प्रतिबंधित लकड़ी बरामद की गई। बताया गया कि रसूलाबाद में निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक के परिसर में बने बोरिंग के भीतर लकड़ियों का बड़ा जखीरा छिपाकर रखा गया था। इसके अलावा परिसर के बाहर भी काफी मात्रा में लकड़ी जमा थी। वन कर्मियों ने श्रमिकों की मदद से लकड़ी को ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरवाकर कब्जे में ले लिया। वन विभाग के उड़न दस्ते की अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया। चर्चा है कि क्षेत्र में वर्षों से प्रतिबंधित लकड़ियों का अवैध कटान चोरी-छिपे जारी है। गौरतलब है कि चार दिन पहले डीएम जसजीत कौर ने क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवरहेड टैंकों और उनसे जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया था और अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद बोरिंग परिसर में लकड़ियों का जखीरा पड़ा रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में रोजाना 100 से अधिक बाइकों के माध्यम से जंगल की बेशकीमती लकड़ी अवैध रूप से काटकर लाई जाती है। उनका कहना है कि पुलिस और वन विभाग की मिलीभगत से यह अवैध कटान लंबे समय से जारी है और लकड़ी माफियाओं के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। इस संबंध में वन दरोगा सत्यवीर ने बताया कि बरामद लकड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है और उच्चाधिकारियों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में फैजाबाद रोड के कामता चौराहे पर लगा जाम

12 May 2026

बड़े मंगल पर लखनऊ के हजरतगंज में हनुमान मंदिर में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

12 May 2026

Kashmir: 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर अभियान' में अनंतनाग पुलिस की बड़ी सफलता, एक महीने में 120 FIR दर्ज

चाय बनाते वक्त मौत का धमाका: गोरखपुर में फटे 2 सिलिंडर- VIDEO

12 May 2026

यमुनानगर में पंचमुखी हनुमान मंदिर जाते समय दर्दनाक हादसा, भाभी-ननद की मौके पर मौत

12 May 2026
विज्ञापन

लखनऊ में अमर उजाला खबर छपने के बाद सीवर का पानी निकालने LKS कॉलोनी पहुंचे नगर निगम के कर्मी

12 May 2026

लखनऊ में मुंशी पुलिया से पॉलिटेक्निक की तरफ आने वाली रोड पर लगा लंबा जाम

12 May 2026
विज्ञापन

लखनऊ में X-Ray टेक्नीशियन भर्ती के अभ्यर्थियों ने UPSSSC कार्यालय पर किया प्रर्दशन

12 May 2026

मीरी पीरी मेडिकल संस्थान शाहाबाद को लेकर हरियाणा कमेटी के हक में फैसला

12 May 2026

लखनऊ में एग्रीकल्चर जेई भर्ती के अभ्यर्थियों ने UPSSSC कार्यालय पर किया प्रर्दशन

12 May 2026

लखनऊ में ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

12 May 2026

Kullu: उम्मीद खत्म हुई तो ग्रामीणों ने खुद बना लिया विकास का रास्ता, गाड़ियां गांव पहुंची तो मनाया जश्न

12 May 2026

कन्नौज: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, अपहरण और हत्या के मामले में चल रहा था फरार

12 May 2026

सोनीपत नगर निगम में भारी हंगामा, पुलिस के साये में सफाई की कोशिश नाकाम; जॉइंट कमिश्नर को भीड़ से सुरक्षित निकाला

12 May 2026

पंजाब के मलोट में भाजपा कार्यकर्ता के घर सीबीआई की छापेमारी

12 May 2026

Video: दिल्ली के केशव पुरम में घर में घुसकर धमकी का वायरल वीडियो, पुलिस ने दर्ज की FIR

12 May 2026

Sirmour: त्रिलोकपुर में खैर के 37 पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, वन विभाग और पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

12 May 2026

Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- मंडी से सबकुछ छीनने का खामियाजा भुगतेगी सुक्खू सरकार

12 May 2026

अयोध्या में ट्रक और सफाई वाहन की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

12 May 2026

लखनऊ में अलीगंज के पुराने हनुमान मंदिर में लगी भक्तों की भीड़

12 May 2026

Ujjain: भस्म आरती में भांग और मोगरे के विशेष श्रृंगार में सजे बाबा महाकाल, जयघोषों के बीच भक्तों को दिए दिव्य

12 May 2026

VIDEO: जमीन विवाद में सेवानिवृत्त ऑडिट अधिकारी ने लगाया मारपीट और धमकी का आरोप

12 May 2026

VIDEO: वायरल वीडियो में तीन अवैध असलहा रखने का दावा, जांच में जुटी पुलिस

12 May 2026

VIDEO: बुजुर्ग पिता ने जवान बेटे की चिता को दी मुखाग्नि, मंजर देख दहल उठा लोगों का कलेजा

12 May 2026

VIDEO: देश का पहला बगीचा, जिसे मुगल बादशाह बाबर ने बनवाया; अब इंटरप्रिटेशन सेंटर में दिखेगा रामबाग के 500 वर्षों का सफर

11 May 2026

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के जिला स्तरीय कार्यक्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

11 May 2026

गुरुग्राम में आयोजित जूडो चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

11 May 2026

Gwalior News: आधा दर्जन बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, वीडियो आया सामने

11 May 2026

Muzaffarnagar: मोदी-योगी सरकार ने देश-प्रदेश को विकास की नई दिशा दी: डॉ. दिनेश शर्मा

11 May 2026

Ujjain: उज्जैन में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन नाली में गिरी महिला, हालत नाजुक

11 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed