{"_id":"6a804215ec84c75088048c55","slug":"video-bijnor-bjp-workers-take-out-tiranga-yatra-in-afzalgarh-raise-patriotic-slogans-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: अफजलगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: अफजलगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे
अफजलगढ़ में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए आगे बढ़े।
चीनी मिल से शुरू हुई तिरंगा यात्रा
भाजपा कार्यकर्ता नगर स्थित द्वारिकेश चीनी मिल के पास एकत्र हुए। यहां भाजपा नेता डॉ. भूपेंद्र सिंह ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक और कारों से निकली यात्रा बस स्टैंड अफजलगढ़, अगवानपुर और विजयनगर होते हुए कादराबाद पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस अफजलगढ़ पहुंचकर संपन्न हुई।
बोले- तिरंगा देश की आन, बान और शान
डॉ. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे का सम्मान करना देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि जिस तिरंगे की खातिर अनगिनत वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उसके और देश के सम्मान के लिए सभी को हमेशा समर्पित रहना चाहिए।
तिरंगा यात्रा में भाजपा नेताओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।