Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Education Minister Mahipal Dhanda hoisted the Tricolour and took the salute at the parade in Fatehabad.
{"_id":"6a7fed46ec84c75088048bdf","slug":"video-education-minister-mahipal-dhanda-hoisted-the-tricolour-and-took-the-salute-at-the-parade-in-fatehabad-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने फहराया तिरंगा, ली परेड की सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने फहराया तिरंगा, ली परेड की सलामी
पुलिस लाइन परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि ने समारोह के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देश के महान वीर शहीदों को नमन किया।
ध्वजारोहण के उपरांत शिक्षा मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और अनुशासित ढंग से निकली शानदार मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।
समारोह के दौरान विभिन्न स्कूली बच्चों और सांस्कृतिक टीमों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। देशप्रेम के गीतों और सांस्कृतिक नृत्यों ने पूरे पुलिस लाइन परिसर के माहौल को जोश और राष्ट्रभक्ति के उत्साह से भर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।