{"_id":"6a7fee2dd5d7968a8702107a","slug":"video-video-ayathhaya-ma-thhamathhama-sa-manaya-gaya-savatatarata-thavasa-shahatha-ka-kaya-namana-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, शहीदों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, शहीदों को किया नमन
अयोध्या के रुदौली नगर पालिका परिषद रुदौली में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। सुबह आठ बजे नगर पालिका परिषद परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद नगर पालिका चेयरमैन जब्बार अली पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क पहुंचे, जहां शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पालिका कर्मचारियों और नगरवासियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को याद किया। इस दौरान सुरेंद्र प्रताप ने देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी’ गाकर सुनाया। गीत सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं और पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो उठा।
वहीं पालिका के इंजीनियर सरफराज उल्ला ने देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीर सपूतों को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीदों के त्याग और बलिदान की वजह से ही आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाना चाहिए।
इस मौके पर फैजान ने लोगों से तिरंगे के सम्मान का विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर लगाए गए तिरंगे को सूर्यास्त से पहले सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित स्थान पर रखा जाए, ताकि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनी रहे।
चेयरमैन जब्बार अली ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद करने और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क गूंज उठा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।