{"_id":"6a7fefa8f685472e9c00cbe7","slug":"video-mp-dharambir-singh-hoisted-the-flag-in-narnaul-the-iti-ground-was-filled-with-a-spirit-of-patriotism-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में सांसद धर्मबीर सिंह ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति से सराबोर हुआ आईटीआई मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में सांसद धर्मबीर सिंह ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति से सराबोर हुआ आईटीआई मैदान
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नारनौल के आईटीआई मैदान में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। राष्ट्रगान के साथ पूरा मैदान देशभक्ति के रंग में रंग गया।
समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति और हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल के विद्यार्थियों ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा। गुरु द्रोणाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाणी किरारोद की टीम ने शहीद भगत सिंह पर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।
एसडी स्कूल ककरराला, आरएनआर सलीमपुर, वेदांता इंटरनेशनल स्कूल गुलावता, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल, एएसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सूरज स्कूल नारनौल, एमआर मित्रपुरा और आरपीएस सुराणा के विद्यार्थियों ने भी विभिन्न देशभक्ति गीत, हरियाणवी लोकनृत्य और कव्वाली प्रस्तुत की।
सीएल पब्लिक स्कूल नारनौल की टीम ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति के साथ हरियाणवी संस्कृति की शानदार झलक पेश की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।