फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Animal Smuggler Injured and Arrested in Police Encounter, Accomplice Escapes

Bijnor: पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल गिरफ्तार, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार, तमंचा बरामद

Sat, 15 Aug 2026 01:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 15 Aug 2026 01:02 PM IST
सार

बिजनौर के नजीबाबाद में पुलिस और संदिग्धों के बीच मुठभेड़ में एक पशु तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी जंगल में फरार हो गया।

विज्ञापन
Bijnor: Animal Smuggler Injured and Arrested in Police Encounter, Accomplice Escapes
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और संदिग्धों के बीच मुठभेड़ हो गई। ग्राम समीपुर के जंगल में हुई मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और पशु वध में इस्तेमाल होने वाले अवैध उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


रुकने के इशारे पर पुलिस टीम पर की फायरिंग
बताया गया कि शुक्रवार देर रात समीपुर के पास पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पुलिस को दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  वीरता पुरस्कार: शहीद इंस्पेक्टर के घर पहुंचे ADG, छलकीं परिजनों की आंखें, बेटा बोला-पिता की तरह करूंगा सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल आरोपी गिरफ्तार, साथी जंगल में भागा
पुलिस के अनुसार गोली लगने से घायल आरोपी की पहचान जलालाबाद कस्बे के कुरेशियान निवासी फरमान पुत्र अकबर के रूप में हुई। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गया। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में जंगल में काफी देर तक अभियान चलाया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

तमंचा और पशु वध के उपकरण बरामद
तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस और पशु वध में इस्तेमाल होने वाले अवैध उपकरण मिले। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फरार साथी की तलाश में जुटी पुलिस
सीओ आकांक्षा गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। मुठभेड़ और बरामदगी से जुड़े सभी तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed