फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Explanation sought from DIOS and Executive Engineer.

Bijnor News: डीआईओएस और अधिशासी अभियंता का मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 15 Aug 2026 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from DIOS and Executive Engineer.
-प्रभारी मंत्री ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कलक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से विभागीय समन्वय व कार्य योजना बनाकर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक व अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण का बिना किसी सूचना अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर पात्रों को योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। साथ ही माह में एक बार गोशालाओं का औचक निरीक्षण करने के लिए कहा। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत किट वितरण करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा जल निगम ग्रामीण तहत गांवों में पानी की टंकियां बनाने और पाइप लाइन बिछाने और सड़कों की मरम्मत की जांच कराने को कहा। उन्होंने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन की महत्ता पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

एमएलसी अशोक कटारिया ने कहा कि किसानों व आमजन के हित में अधिकारी कार्य करें। उन्होंने पिछड़ा वर्ग कल्याण की शादी अनुदान योजना के लाभार्थियों की सूची भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, पौधरोपण अभियान, कृत्रिम गर्भाधान, पशु टीकाकरण, एनआरएलएम, उद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, सिंचाई विभाग व नमामि गंगे सहित अन्य विभागों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलापंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक ओमकुमार, विधायक अशोक राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, नगरपालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed