फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Miscreants who came to commit theft shot a villager.

Bijnor News: चोरी करने आए बदमाशों ने ग्रामीण को मारी गोली

Sat, 15 Aug 2026 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Miscreants who came to commit theft shot a villager.
नगीना के ग्राम मनसा में बंद पड़े मकान में चोरों के घुसने के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत ग्रामीण
बंद मकान में चोरी का प्रयास कर रहे थे बदमाश, आहट होने पर जागे ग्रामीण
विज्ञापन

ग्रामीणों को एकत्रित देख एक बदमाश ने किया फायर
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना (बिजनौर)। नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव मनसा में बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे एक घर में चोरी करने का प्रयास कर रहे बदमाशों ने जाग होने पर ग्रामीणों पर फायर कर दिया। बदमाशों की गोली फईम पुत्र भूरे को लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका पाकर बदमाश भाग निकले। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। उसकी मां की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गांव निवासी जावेद का मकान काफी समय से बंद पड़ा है। बताया गया कि देर रात तीन बदमाश मकान का ताला तोड़कर चोरी कर रहे थे। ताला टूटने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जाग गए और मौके पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों को आता देखकर बदमाश भागने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। साथी के पकड़े जाने से घबराए दूसरे बदमाश ने ग्रामीणों पर फायर कर दिया। गोली गांव निवासी फईम (28) के सीने में जा लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

परिजन और पुलिस उसे रात करीब तीन बजे नगीना के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, मौका पाकर तीनों बदमाश भाग निकले। घायल का दिल्ली में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी देहात प्रकाश कुमार, सीओ नगीना राजेश सोलंकी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नंगे पैर आए थे तीनों बदमाश
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि चोरी करने के इरादे से गांव में घुसे तीनों बदमाश नंगे पैर आए थे। ताकि उनके पैदल चलने की लोगों को आहट नहीं होने पाए। मगर दरवाजा तोड़ने की आवाज से पड़ोसी की नींद टूटी। जिसके बाद उसने मोहल्ले के अन्य लोगों को भी शोर मचाकर जगा दिया। उधर आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

-- घायल ग्रामीण की मां शकीला की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बदमाशों ने बंद मकान का दरवाजा तोड़ा था, हालांकि चोरी नहीं कर पाए थे। उन्हें पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गईं हैं। शीघ्र उन्हें पकड़ लिया जाएगा। - राजेश कुमार सोलंकी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, नगीना

नगीना के ग्राम मनसा में बंद पड़े मकान में चोरों के घुसने के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत ग्रामीण

नगीना के ग्राम मनसा में बंद पड़े मकान में चोरों के घुसने के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत ग्रामीण

नगीना के ग्राम मनसा में बंद पड़े मकान में चोरों के घुसने के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत ग्रामीण

नगीना के ग्राम मनसा में बंद पड़े मकान में चोरों के घुसने के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed