{"_id":"6a030ba4ed7f3f25d60bc7e7","slug":"video-presiding-and-polling-officers-undergo-rehearsal-in-dadahu-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ददाहू में पीठासीन और मतदान अधिकारियों को करवाया पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ददाहू में पीठासीन और मतदान अधिकारियों को करवाया पूर्वाभ्यास
पंचायत चुनावों की नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद मंगलवार को विकास खंड ददाहू में पीठासीन व मतदान अधिकारियों के लिए पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विकास खंड से जुड़े 93 पीठासीन व मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्हें मतपत्रों व मत पेटियों की बारीकियों से भी अवगत करवाया गया। ददाहू ब्लॉक की सभी 26 पंचायतों के 146 बूथों में चुनाव प्रक्रिया सफल बनाने के लिए 93 पीठासीन व 183 मतदान अधिकारी नियुक्त किये गए हैं, जिनको पहले चरण का पुर्वाभ्यास करवाया गया है। निर्वाचन अधिकारी एवं बीडीओ ददाहू दर्शन लाल कश्यप ने पंचायत चुनावों से जुड़ी तमाम गतिविधियों व बारीकियों से अवगत करवाते हुए कहा कि चुनाव डयूटी पर तैनात सभी कर्मचारी अपनी इस जिम्मेदारी को पूरी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, भयमुक्त, भारमुक्त, तनाव मुक्त व दोषमुक्त होने के साथ-साथ सतर्कता से निभाएं। उन्होंने कहा कि 26 पंचायतों के 146 वार्डों के लिए 183 मतदान अधिकारी (पीओ) तैनात किए गए हैं। यहां 37 अधिकारियों को रिजर्व रखा गया है, जिससे कि आपातकालीन स्थिति में उनकी सेवाएं ली जा सके। इस दौरान मतदान को सफल बनाने के लिए जहां पांच महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। वहीं चुनाव डयूटी में तैनात समस्त कर्मचारियों को मतपेटियों का प्रशिक्षण देकर पीठासीन अधिकारियों को मार्गदर्शिका भी वितरित की गई। इस मौके पर तहसीलदार ददाहू जयसिंह ठाकुर, अधीक्षक गौरव पाठक, बलवंत सिंह व पीआई राजेश शर्मा, एसईबीपीओ अजय चौहान, एआरओ रामलाल, बलविंद्र सिंह व संजय कुमार सहित पीठासीन व मतदान अधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश चुनाव आयोग द्वारा पंचायत चुनावों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए जिले में ब्लॉक स्तर पर नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक सुमित खिमटा ने मंगलवार को विकास खंड ददाहू व संगड़ाह का दौरा करके चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सफल बनाने के लिए निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।