{"_id":"6a0311961f8494843003b33b","slug":"video-mandi-sai-internal-foundation-organizes-free-medical-camp-in-dharampur-over-500-people-undergo-check-ups-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: धर्मपुर में साईं इंटरनल फाउंडेशन का निशुल्क मेडिकल कैंप, 500 से अधिक लोगों ने करवाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: धर्मपुर में साईं इंटरनल फाउंडेशन का निशुल्क मेडिकल कैंप, 500 से अधिक लोगों ने करवाई जांच
Ankesh Dogra
Updated Tue, 12 May 2026 05:10 PM IST
क्षेत्र में सामाजिक सेवा की मिसाल पेश करते हुए साईं इंटरनल फाउंडेशन द्वारा मंगलवार को साईं भवन, धर्मपुर में एक दिवसीय विशाल निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 500 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर का आयोजन फाउंडेशन के संस्थापक राजकुमार वर्मा के सौजन्य से किया गया। कैंप में पहुंचे लोगों को न केवल मुफ्त स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी गई, बल्कि आवश्यक दवाइयां भी निशुल्क वितरित की गईं। इसके साथ ही नेत्र रोग से संबंधित मरीजों के लिए मुफ्त चश्मे भी उपलब्ध करवाए जाने की घोषणा की गई। मेडिकल कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने विभिन्न विभागों में सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, नेत्र रोग, दंत चिकित्सा और सामान्य स्वास्थ्य जांच शामिल रही। डॉक्टरों ने मरीजों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार उचित परामर्श दिया और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह भी दी। स्थानीय लोगों राकेश कुमार, सुनील कुमार, अनिल कुमार, ओम प्रकाश, कांता देवी, ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कैंप ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं, जहां अक्सर स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित होती हैं। फाउंडेशन के सदस्यों ओमप्रकाश, विजय ठाकुर, शुभम शर्मा, गगन कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य लगातार जारी रखे जाएंगे। कैंप के सफल आयोजन में फाउंडेशन के सदस्यों और स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा, जिनकी मेहनत से यह आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।