{"_id":"6a8011be4e58e0508605a02e","slug":"video-80th-independence-day-was-celebrated-with-great-enthusiasm-at-the-government-college-dharampur-sports-ground-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर खेल मैदान में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर खेल मैदान में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के खेल मैदान में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव से ओत-प्रोत माहौल में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपमंडलाधिकारी धर्मपुर जोगिंदर पटियाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। जैसे ही तिरंगा आसमान में लहराया, पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों और देशभक्ति के जज्बे से गूंज उठा। समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद पुलिस जवानों, एनसीसी कैडेट्स तथा एनएसएस स्वयंसेवियों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि जोगिंदर पटियाल ने परेड का निरीक्षण किया, जबकि विभिन्न टुकड़ियों ने शानदार कदमताल करते हुए तिरंगे को सलामी दी। परेड के दौरान जवानों और स्वयंसेवियों में देशसेवा एवं राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखते ही बनता था। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पूर्व सैनिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। तहसीलदार धर्मपुर प्रवीण शर्मा, कर्नल रूप चंद तथा कर्नल मनमोहन सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने समारोह में विशेष रूप से शिरकत कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया। मुख्य समारोह के दौरान देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों ने भी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवियों ने अपनी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।