{"_id":"6a7f22dfe583a4dc460e7bd3","slug":"villagers-threaten-road-blockade-over-the-dilapidated-condition-of-the-ratti-balat-road-mandi-news-c-90-1-mnd1027-209160-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रत्ती-बाल्ट सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों ने दी चक्का जाम की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रत्ती-बाल्ट सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों ने दी चक्का जाम की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल निकासी न होने से घरों में घुस रहा बारिश का पानी, धूल से 80 से अधिक लोग बीमार
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। रत्ती से बाल्ट जाने वाली सड़क की बदहाली और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सड़क की मरम्मत और नालियों की सफाई का काम जल्द शुरू नहीं हुआ तो वे चक्का जाम करेंगे।
ग्रामीण गोपाल चंद, रमेश कुमार, अमर सिंह, लतेश कुमार, कविता, राजो देवी, रजनी और हिम्मत राम ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। सड़क का स्तर ऊंचा होने से बारिश का पानी निचले हिस्सों में बने घरों में घुस रहा है। सड़क से उड़ने वाली धूल से क्षेत्र के 80 से अधिक लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से प्रभावित हैं। मार्ग पर स्थित स्कूलों के बच्चों और अभिभावकों को भी धूल के साथ रोजाना लगने वाले लंबे जाम से परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए इस मार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू करने की मांग की।
पंचायत प्रधान श्यामलाल ने बताया कि समस्या से स्थानीय प्रशासन, एसडीएम और संबंधित विभागों को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण मंत्री से मामले का संज्ञान लेकर सड़क की मरम्मत और पक्की नालियों के निर्माण के निर्देश देने की मांग की है।