फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   39 roads closed and 209 drinking water schemes affected in the district.

Mandi News: जिले में 39 सड़कें बंद, 209 पेयजल योजनाएं प्रभावित

Sat, 15 Aug 2026 01:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
39 roads closed and 209 drinking water schemes affected in the district.
बारिश का असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। शुक्रवार को करीब साढ़े बारह बजे शहर में जमकर बारिश हुई। शहर में सड़कें पानी से लबालब हो गईं। जिले में 39 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। बंद सड़कों में सराज मंडल की 26, थलौट की छह, सुंदरनगर की एक, जोगिंद्रनगर की एक, पधर की दो, धर्मपुर की एक और सरकाघाट की दो सड़कें शामिल हैं। इनमें 38 ग्रामीण सड़कें और एक एमडीआर सड़क है। राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग पर यातायात बाधित नहीं है। बिजली आपूर्ति पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। बारिश से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। जिले में कुल 209 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हैं। सुबह दस बजे यह संख्या 212 थी। सबसे अधिक 82 योजनाएं सुंदरनगर मंडल में प्रभावित हैं। इसके अलावा पधर में 63, मंडी में 24, थुनाग में 19, करसोग में 11 और बग्गी में 10 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से बंद सड़कों को बहाल करने तथा पेयजल योजनाओं को सुचारु करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed