Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Karnaprayag News Talks between Administration and Disaster Affected Residents Over Compensation Fail Warning Issued
{"_id":"6a030ebc501f9564390cfa73","slug":"video-karnaprayag-news-talks-between-administration-and-disaster-affected-residents-over-compensation-fail-warning-issued-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Karnaprayag: मुआवजे को लेकर प्रशासन-प्रभावितों की वार्ता विफल, आंदोलन तेज करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnaprayag: मुआवजे को लेकर प्रशासन-प्रभावितों की वार्ता विफल, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
बहुगुणानगर और सुभाषनगर के प्रभावितों और प्रशासन के बीच मंगलवार को मुआवजे की मांग को लेकर हुई वार्ता विफल रही। प्रभावित परिवार अपनी मांग पर अड़े रहे, जिससे बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल सका।
तहसील सभागार में हुई बैठक में प्रभावितों ने सवाल उठाया कि जब ट्रीटमेंट के लिए 50 करोड़ रुपये जारी हो सकते हैं, तो मुआवजे में देरी क्यों। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुआवजा मिलने तक वे ट्रीटमेंट का कार्य नहीं होने देंगे। प्रभावित पुष्कर सिंह रावत ने बताया कि चार साल से वे प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं और पांच दिन से धरने पर हैं। सभासद कमला रतूड़ी ने सरकार से मुआवजे की समय सीमा तय करने की मांग की। प्रभावितों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मुआवजे को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तो वे अपना आंदोलन तेज करेंगे। उनका कहना है कि अनियोजित विकास के कारण ही उन्हें आज धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा है। सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।