सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   'Dost Police' Program in Hisar: Female Students Need to Exercise Extreme Caution on Social Media; Keep Profiles Private.

हिसार में दोस्त पुलिस कार्यक्रम; छात्राओं को सोशल मीडिया पर बेहद सतर्क रहने की जरूरत, प्रोफाइल को प्राइवेट रखें

Naveen Naveen
Updated Wed, 13 May 2026 11:55 AM IST
'Dost Police' Program in Hisar: Female Students Need to Exercise Extreme Caution on Social Media; Keep Profiles Private.
डीएसपी श्रद्धा सिंह ने कहा कि छात्राओं को सोशल मीडिया पर बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। आज के समय साइबर फ्रॉड करने वाले आपके फोटो, वीडियो का गलत उपयोग कर सकते हैं।ऐसे में अपने प्रोफाइल को प्राइवेट रखें। किसी अनजान व्यक्ति के बुलाने पर उससे मिलने कभी नहीं जाएं। ऐसा करने पर आप किसी अपराध का शिकार हो सकती हैं। मंगलवार को गांव कुलेरी के मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं महिला थाना पहुंची।अमर उजाला के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत भ्रमण पर पहुंची छात्राएं डीएसपी श्रद्धा सिंह से रुबरु हुई। डीएसपी श्रद्धा सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपको अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। वर्तमान समय में साइबर अपराध सबसे अधिक हो रहे हैं। छात्राओं को सोशल मीडिया में बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती नहीं करनी चाहिए। अपने अभिभावकों की निगरानी में मोबाइल का उपयोग करें। केवल पढ़ाई के लिए ही मोबाइल का उपयोग किया जाए। रील व व्यूज के चक्कर में न पड़ें। इस समय केवल अपनी पढ़ाई व नंबरों पर फोकस करें। शिक्षा से जुड़े यू टयूब चैनल ही देखने चाहिए। महिला थाना प्रभारी एसआई सुलेखा ने छात्राओं को कहा कि किसी भी समय मुसीबत में फस जाएं तो तुरंत 112 नंबर पर डायल करें। इस नंबर पर आप कॉल करेंगी तो दस मिनट में पुलिस आप तक पहुंच जाएगी। अगर आपके पास मोबाइल नहीं हो तो जोर से चिल्ला कर अपनी आवाज को दूसरों तक पहुंचाए। मुसीबत के समय आप की खामोशी या आपका डर आपको अपराध का शिकार बना देगा। महिला थाना महिलाओं की मदद के लिए बना है। आपके आसपास में कुछ गलत हो रहा तो भी आपको आवाज उठानी चाहिए। पुलिस को देख कर डरना चाहिए। पुलिस आपकी दोस्त तथा अपराधियों की दुश्मन है। पुलिस आपकी मदद के लिए दिन रात तत्पर है। पुलिस की समर्पण टीम समय पर स्कूलों में जाकर छात्राओं को जागरूक करती है। पुलिस के दरवाजे हर एक व्यक्ति के लिए हमेशा खुले हैं। हेड कांस्टेबल अनिता सिंह ने छात्राओं को महिला थाना का भ्रमण कराया। छात्राओं को गेट पर एंट्री करने से लेकर जांच करने, गिरफ्तारी करने की तक प्रक्रिया को समझाया। छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में भी बताया। अनिता सिंह ने बताया कि किस पुलिसकर्मी का क्या कार्य होता है। किस तरह से रोजाना की ड्यूटी का निर्वहन किया जाता है। छात्राओं के साथ आई महिला शिक्षिका दीपिका, प्रोमिला ने कहा कि इस भ्रमण से छात्राओं के मन में पुलिस का डर कम हुआ है। छात्राओं ने देखा कि पुलिस किस तरह से कार्रवाई होती है। अपराधों से किस तरह से बचना चाहिए। छात्राओं को गुड टच बेड टच से भी अवगत कराया गया। पुलिस ने समझाया कि अगर आपके साथ कुछ गलत हो जाए तो उसको सहन नहीं करना चाहिए। जिला संरक्षक एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी बबीता चौधरी ने छात्राओं से कहा कि ये समय पढ़ाई पर ध्यान देने का है। छात्राएं इस समय का सदुपयोग करें। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 112, 1098 और 1090 की जानकारी देते हुए बताया कि जरूरत पड़ने पर महिलाएं 24 घंटे खुले वन स्टॉप सेंटर में आश्रय ले सकती हैं। इसके अलावा छात्राओं को कहा कि बुरी संगति से दूर रहे। सोशल मीडिया का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई के लिए करें, अनावश्यक मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।महिलाओं से संबंधित अपराधों जैसे घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न और अपहरण आदि की शिकायतों को दर्ज करने और उन पर कार्रवाई के बारे भी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: वलीमे के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दो भाई और एक दो साल के बच्चे के लगी गोली, गांजा तस्करी और जुए के जुड़े बताए जा रहे तार, जांच में जुटी पुलिस

13 May 2026

Meerut: चेयरपर्सन ने किया 1.40 करोड़ के 14 निर्माण कार्यों का उद्घाटन, सुधा खटीक ने कहा- बदलेगी कस्बे की तस्वीर

13 May 2026

मेरठ: वलीमे की दावत में खूनखराबा, दो भाइयों और दो साल के बच्चे को गोली मारी

13 May 2026

Meerut: सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा दिए गए विवादित बयान पर सुनील भराला की कड़े शब्दों में निंदा

13 May 2026

कानपुर: व्यापारियों ने निकाला कैंडल जुलूस, हत्यारे की गिरफ्तारी की उठाई मांग

13 May 2026
विज्ञापन

पानीपत: बहन की शादी के बाद भाई की हत्या, दोस्तों ने उतारा मौत के घाट

12 May 2026

पद्मश्री फूलबासन बाई अपहरण मामला: विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने की मुलाकात, अफसरों को दिए दिशा-निर्देश

12 May 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने स्टेट किक बॉक्सिंग में दिखाया दम, 70 से अधिक पदक जीते

12 May 2026

बिजली विभाग के कर्मचारियों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखने लगा

12 May 2026

दिल्ली पुलिस का 100 करोड़ का इंस्पेक्टर

12 May 2026

विधायक इल्यास ने कार्यकर्ता मीटिंग में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

12 May 2026

Gurugram: नगर निगम की ओर से बनवाएं गए शौचालय दुर्दशा के शिकार

12 May 2026

नूंह: रात्रि में खुद सड़कों पर उतरे एसपी डॉ. अर्पित जैन, लिया जायजा

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का ईमानदार सब इंस्पेक्टर, रिश्वत लेने से किया इनकार

12 May 2026

बिलासपुर में करोड़ों की सड़क निर्माण में लापरवाही

नूंह में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

12 May 2026

अशोका सड़क पर जमीन धंसी, यातायात प्रभावित

12 May 2026

शिव मंदिर में नंदी महाराज पर घंटों लिपटा रहा सांप

12 May 2026

MP News: CM Mohan Yadav का बड़ा फैसला, PM Modi की अपील के बाद कर दिया बड़ा ऐलान

12 May 2026

छर्रा-अतरौली रोड पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली गड्ढे में पलटी, 23 घायल

12 May 2026

नर्सिंग एकता मंच का प्रदर्शन: कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने किया आत्मदाह का प्रयास

12 May 2026

PM Modi के 'सोना न खरीदने' की अपील पर क्या बोली बिहार की जनता?

12 May 2026

Raigarh: केआईटी गर्ल्स हॉस्टल के पास दिखा विशाल अजगर, सर्परक्षक टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

12 May 2026

आधार कार्ड हो या वृद्धा पेंशन, अलीगढ़ विकास भवन के चक्कर काट रहे लोग

12 May 2026

PM Modi की ईंधन बचाओ अपील के बाद 200 वाहनों का काफिला लेकर निकले BJP नेता, क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष?

12 May 2026

MP News: सिंधिया समर्थक कृष्णा घाड़गे को नोटिस, फेसबुक पर केपी यादव के लिए लिखा था बालक बुद्धि!

12 May 2026

कानपुर: कुड़नी बजरंगबली मंदिर में बदहाल शौचालय, श्रद्धालु खुले में जाने को मजबूर

12 May 2026

कानपुर: सावधान! वैन में क्षमता से ज्यादा बच्चे भरे तो खैर नहीं, सघन चेकिंग के दौरान ARTO ने दो वाहन किए बंद

12 May 2026

कानपुर: सिस्टम फेल, इंसानियत पास! सरकारी 'अमृत सरोवर' को भरने के लिए किसानों ने चंदा जोड़कर दिखाई अपनी 'अमृत' भावना

12 May 2026

कानपुर: सरकारी धन की बर्बादी की भेंट चढ़ा अमृत सरोवर, सूखा पड़ा तालाब बना शराबियों का अड्डा

12 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed