Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Children showcased their talent in competitions at Bal Bhavan in Hisar; winners will get an opportunity at the state level
{"_id":"6adc7092d153535f9c01a219","slug":"video-children-showcased-their-talent-in-competitions-at-bal-bhavan-in-hisar-winners-will-get-an-opportunity-at-the-state-level-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में बाल भवन की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मिलेगा राज्यस्तर पर मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में बाल भवन की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मिलेगा राज्यस्तर पर मौका
जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से शनिवार को बाल भवन में आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन बच्चों ने देशभक्ति समूह गान, एकल नृत्य और सोलो डांस में प्रतिभा दिखाई। मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी वज्रवीर सिंह दांगी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे जबकि कुलदीप सत्यवती विशिष्ट अतिथि रहे।
मुख्य अतिथि ने बताया कि जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को जोनल स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए बाल भवन की ओर से संबंधित स्कूलों को सूचना दी जाएगी। उन्होंने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। देशभक्ति समूह गान में कक्षा छह से आठ वर्ग में सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम, आईडी डीपीवी पब्लिक स्कूल ने द्वितीय और ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल को सांत्वना पुरस्कार मिला।
कक्षा नौ से दस वर्ग में आईडी डीपीवी पब्लिक स्कूल प्रथम, ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल द्वितीय और द स्कॉट्स इंटरनेशनल स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। विद्या भारती पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कार मिला। कक्षा 11 से 12 वर्ग में ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल ने प्रथम, होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने द्वितीय और केएल आर्य डीपीवी पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
सोलो डांस प्रतियोगिता के पहले समूह में कैंपस स्कूल सीसीएस एचएयू की ख्याति ने प्रथम, स्मॉल वंडर पब्लिक स्कूल की वाणी ने द्वितीय और ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल की बोनिनी बनर्जी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दूसरे समूह में पुलिस पब्लिक स्कूल के ख्याति ने प्रथम, ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल के अंकित ने द्वितीय और कैंपस स्कूल की समायरा ने तृतीय स्थान हासिल किया। पूजा टंडन ने संचालन किया। निर्णायक मंडल में निरंजन सांगी, प्रदीप सरताज, डॉ. महेंद्र युग और सिमरन नागर शामिल रहे। कार्यक्रम में अधिकारी, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।