Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una: Trials Held for Selection of District-Level Senior Women's One-Day Cricket Team; 35 Players Showcase Their Prowess
{"_id":"6a04163e4039b79a4406348d","slug":"video-una-trials-held-for-selection-of-district-level-senior-womens-one-day-cricket-team-35-players-showcase-their-prowess-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: लड़कियों की जिला स्तरीय सीनियर एक दिवसीय क्रिकेट टीम के गठन को लेकर हुआ ट्रायल, 35 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: लड़कियों की जिला स्तरीय सीनियर एक दिवसीय क्रिकेट टीम के गठन को लेकर हुआ ट्रायल, 35 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Ankesh Dogra
Updated Wed, 13 May 2026 11:42 AM IST
Link Copied
जिला क्रिकेट संघ द्वारा बुधवार सुबह जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर में लड़कियों की जिला स्तरीय सीनियर एकदिवसीय क्रिकेट टीम के गठन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। इस ट्रायल में जिला भर से पहुंची 35 महिला खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल, फिटनेस और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों में चयन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। चयनित टीम हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 25 में से आयोजित की जाने वाली लड़कियों की प्रदेश स्तरीय एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। ट्रायल प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और तकनीकी मापदंडों के आधार पर संपन्न हुई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना और जिले की मजबूत सीनियर महिला क्रिकेट टीम तैयार करना है- हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही महिला वर्ग की एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय सीनियर टीम का चयन किया जा रहा है। बुधवार सुबह इंदिरा गांधी खेल परिसर में खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए गए। इस चयन प्रक्रिया में जिले भर से पहुंची 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया और बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग तथा फिटनेस टेस्ट के दौरान अपने हुनर का प्रदर्शन किया। ट्रायल प्रक्रिया के दौरान अनुभवी प्रशिक्षकों और क्रिकेट विशेषज्ञों की टीम ने खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस, खेल समझ और अनुशासन का बारीकी से मूल्यांकन किया। मैदान पर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव शरद चंद्र ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाली खिलाड़ियों में से संभावित 25 खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण शिविर में भेजा जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों को विशेषज्ञ कोचिंग और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। शिविर के समापन के बाद अंतिम 15 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा, जो प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और ग्रामीण स्तर की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए जिला क्रिकेट संघ लगातार प्रयासरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।