{"_id":"6af4693b42e39c51460ade07","slug":"up-major-rail-accident-averted-at-kanpur-central-four-train-coaches-derail-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन के चार कोच पटरी से उतरे, मची अफरा-तफरी, बड़ा रेल हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन के चार कोच पटरी से उतरे, मची अफरा-तफरी, बड़ा रेल हादसा टला
Wed, 11 Nov 2026 06:42 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 11 Nov 2026 06:42 PM IST
सार
Kanpur News: चौरीचौरा एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से निकलते ही पटरी से उतर गई। जिससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
ट्रेन के चार कोच पटरी से उतरे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार शाम ट्रेन के चार कोच पटरी से उतरने से रेलवे प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन संख्या 15003 के बी-4, बी-5, बी-6 और बी-7 कोच स्टेशन से रवाना होने के करीब दो मिनट बाद पटरी से उतर गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन बुधवार शाम प्लेटफॉर्म नंबर सात पर पहुंची थी। यहां से शाम 5:03 बजे रवाना हुई। करीब 5:05 बजे स्टेशन से आगे बढ़ते समय चार कोच की एक-एक ट्रॉली पटरी से उतर गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही सुरक्षा संबंधी कार्रवाई की गई।
घटना की सूचना पर प्रयागराज से वरिष्ठ रेलवे अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए। वहीं, डिप्टी सीटीएम कानपुर के नेतृत्व में राहत कार्य चलाया जा रहा है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
कानपुर सेंट्रल: 0512-2323018, 0512-2323016, 0512-2323015
प्रयागराज जंक्शन: 0532-2408128, 0532-2407353, 0532-2408149
फतेहपुर: 9151833006