{"_id":"6af44e54c3416deb6e016167","slug":"massive-fire-breaks-out-on-the-first-floor-of-ananta-bhawan-in-sirki-mohal-two-people-rescued-safely-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सिरकी मोहाल में अनंता भवन के प्रथम तल पर भीषण आग, दो लोगों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सिरकी मोहाल में अनंता भवन के प्रथम तल पर भीषण आग, दो लोगों को सुरक्षित निकाला
Wed, 11 Nov 2026 04:50 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 11 Nov 2026 04:50 PM IST
सार
अनंता भवन के प्रथम तल पर भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियों ने चारों तरफ से घेरकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
अनंता भवन में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फीलखाना थाना क्षेत्र के सिरकी मोहाल में बुधवार दोपहर अनंता भवन के प्रथम तल पर स्थित आवासीय परिसर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में भवन का हिस्सा लपटों से घिर गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीमों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। इस दौरान भवन के अंदर मौजूद गुड्डू और शिवांश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर डीसीपी पूर्वी भी पहुंचे।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के निर्देश में दमकल की टीमों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, बुधवार दोपहर 2:14 बजे मिनी कंट्रोल से लाटूश रोड फायर स्टेशन को सिरकी मोहाल चौकी के पास एक घर में आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर फायर स्टेशन से एक हाईप्रेशर वाहन और एक मोटर फायर इंजन प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के साथ तत्काल रवाना किए गए। दमकल की टीम 28/122 एच सिरकी मोहाल स्थित अनंता भवन पहुंची तो प्रथम तल पर राजेंद्र कुमार जायसवाल पुत्र शिवाजी जायसवाल के आवासीय भवन में आग तेजी से जल रही थी।

Trending Videos
अनंता भवन में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
आग की भयावहता देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर अग्निशमन यूनिटों ने भवन को चारों तरफ से घेर लिया और आग बुझाने का काम शुरू किया। इसी दौरान भवन के अंदर से गुड्डू और शिवांश को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
अनंता भवन में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
लाटूश रोड फायर स्टेशन के साथ ही अन्य फायर स्टेशनों से पहुंची दमकल की यूनिटों ने लगातार पंपिंग कर आग पर काबू पाया। काफी मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझाकर शांत कर दी गई। अग्निशमन विभाग के अनुसार, दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से कोई जनहानि नहीं हुई। घटनास्थल पर डीसीपी पूर्वी भी मौजूद रहे। आग लगने के कारण और भवन में हुए नुकसान का विवरण अग्निशमन विभाग की सूचना में नहीं दिया गया है।