{"_id":"6a04b2c35d6441774308e4ae","slug":"video-massive-fire-breaks-out-at-scrap-shop-while-smelting-copper-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कॉपर गलाते समय कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉपर गलाते समय कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, VIDEO
ओबरा नगर के गैस गोदाम रोड पर वन विभाग गेट के पास स्थित कबाड़ी दुकान में बुधवार की दोपहर भीषण आग लग गई। आग की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ओबरा परियोजना के सीआईएसएसफ और चोपन अग्निशमन केंद्र के दो वाहनों ने दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग इतनी विकराल थी कि आसपास रहने वाले सहम गए। एहतियातन अगल बगल के घरों से लोगों को बाहर निकाल लिया गया।
वन विभाग गेट के पास सुनील कुमार अग्रहरि की एक खाली प्लाट में कबाड़ की दुकान है। स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार की दोपहर करीब एक बजे दुकान में काॅपर गलाने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान चिंगारी से तिरपाल में आग लग गई और धीरे धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर अग्निशमन के उपकरण नहीं होने से आग बढ़ती गई और पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। आस पास रहवासी बस्ती होने के कारण लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने सिलिंडर आदि निकालते हुए खुद घरों से बाहर निकल गए। लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि करीब 06 लाख के आसपास का सामान जलकर नष्ट हो गया है। ओबरा प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। अभी आग लगने के कारणों का सही पता नहीं चल सका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।