{"_id":"6a045b378d1d05d09e06f7ea","slug":"video-shimla-major-crackdown-on-chitta-trafficking-by-shimla-police-gurmeet-alias-billa-arrested-from-ludhiana-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: शिमला पुलिस की चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, लुधियाना से गुरमीत उर्फ बिल्ला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: शिमला पुलिस की चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, लुधियाना से गुरमीत उर्फ बिल्ला गिरफ्तार
Ankesh Dogra
Updated Wed, 13 May 2026 04:36 PM IST
Link Copied
शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क को ध्वस्त करने का सिलसिला जारी रखते हुए आज एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बालूगंज की टीम ने पंजाब के लुधियाना से गुरमीत उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी 93.970 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के मामले में बैकवर्ड लिंकेज की जांच के दौरान हुई।
थाना बालूगंज में 20 मार्च 2026 को अभियोग संख्या 50/2026 धारा 21, 29 एनपीडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। हरियाणा के सोनीपत और झज्जर जिले के 5 आरोपियों के कब्जे से 93.970 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। गहन पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण से पता चला कि ये सभी आरोपी चिट्टा फरीदकोट (पंजाब) निवासी गुरमीत उर्फ बिल्ला (उम्र 27 वर्ष) से वर्चुअल नंबरों के जरिए ले रहे थे।
आज शिमला पुलिस की टीम ने लुधियाना से गुरमीत पुत्र कश्मीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से फरीदकोट का रहने वाला है। इसी दिन थाना ठियोग की टीम ने शिव शंकर को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। थाना ठियोग में 12 अप्रैल 2026 को दर्ज मामले (मुकदमा नंबर 48/26) में कुलदीप वर्मा उर्फ आशु के कब्जे से 8.34 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। जांच में शिव शंकर (निवासी बिलारी, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश) सप्लायर निकला।
बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर 35 आरोपियों की गिरफ्तारी (2024 में 7, 2025 में 10)। 26 नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त किए गए (2024 में 7, 2025 में 10)। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, केरल समेत कई राज्यों में सक्रिय नेटवर्क तोड़े गए।
जिला शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब केवल छोटे पेडलरों तक ही सीमित नहीं रह रही है, बल्कि मुख्य सप्लायरों और पूरे नेटवर्क तक पहुंच बनाकर कार्रवाई की जा रही है। नशे के खिलाफ यह अभियान पूरे जोर-शोर से जारी रहेगा। आगामी जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।