{"_id":"6a03f52ad4b47710a709a134","slug":"video-hearing-on-discharge-application-in-amritpal-singh-case-state-files-response-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतपाल सिंह मामले में डिस्चार्ज अर्जी पर सुनवाई, राज्य पक्ष ने दाखिल किया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतपाल सिंह मामले में डिस्चार्ज अर्जी पर सुनवाई, राज्य पक्ष ने दाखिल किया जवाब
सांसद अमृतपाल से जुड़े एफआईआर नंबर 39 मामले में मंगलवार को सेशन कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। इस दौरान बचाव पक्ष की ओर से दाखिल डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। अदालत में राज्य पक्ष ने अपना जवाब भी दाखिल कर दिया।
मामले की जानकारी देते हुए एडवोकेट रितुराज सिंह संधू ने बताया कि अदालत में वह अर्जी पेश की गई है, जिसमें अमृतपाल सिंह को इस मामले से डिस्चार्ज करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मंगलवार की सुनवाई के दौरान राज्य पक्ष की ओर से रिप्लाई फाइल किया गया।
एडवोकेट संधू ने बताया कि अदालत ने अब इस मामले में विस्तृत बहस सुनने के लिए अगली तारीख तय कर दी है। उनके मुताबिक बुधवार को डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर दोनों पक्षों की ओर से विस्तार से दलीलें पेश की जाएंगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मंगलवार को अदालत में मुख्य रूप से राज्य पक्ष की ओर से जवाब दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी की गई, इसलिए विस्तृत बहस नहीं हो सकी। अदालत ने सभी दस्तावेज रिकॉर्ड पर लेते हुए मामले की अगली सुनवाई बुधवार तक स्थगित कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।