{"_id":"6a03f530c76768c5f3015445","slug":"video-goldsmith-community-angry-over-pms-dont-buy-gold-for-a-year-statement-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीएम के ‘एक साल सोना न खरीदें’ बयान पर सुनार समुदाय में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के ‘एक साल सोना न खरीदें’ बयान पर सुनार समुदाय में रोष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद अमृतसर के सुनार समुदाय में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। सर्राफा कारोबार से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि इस बयान ने पहले से मंदी और तनावपूर्ण माहौल से जूझ रहे बाजार को बड़ा झटका दिया है।
स्वर्णकार संघ के प्रधान अश्वनी कुमार नामाशह समेत कई ज्वेलर्स ने चिंता जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के बयान के बाद लोगों ने अपनी बुकिंग और सगाई-शादी से जुड़े ऑर्डर तक वापस लेने शुरू कर दिए हैं। व्यापारियों के मुताबिक बाजार में डर का माहौल बन गया है और ग्राहक अब ज्वेलरी दुकानों की ओर आने से भी कतरा रहे हैं।
व्यापारियों ने कहा कि ज्वेलरी कारोबार केवल सोना बेचने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे हजारों लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। एक ज्वेलरी दुकान से करीब 20 परिवारों का गुजारा चलता है। इसमें कारीगर, पॉलिश करने वाले, डिजाइनर, टांच लगाने वाले और अन्य कई वर्ग शामिल हैं।
व्यापारियों का कहना है कि अगर लोग एक साल तक सोना नहीं खरीदेंगे तो इससे हजारों परिवारों का रोजगार प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि देश में बने तनावपूर्ण माहौल के कारण पहले ही कारोबार प्रभावित चल रहा था और अब इस बयान ने बाजार को और अधिक नुकसान पहुंचाया है।
सर्राफा कारोबारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि सरकार लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील कर रही है तो फिर ज्वेलरी की दुकानें भी एक साल के लिए बंद कर दी जाएं और व्यापारियों का खर्च सरकार उठाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।