फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   vaishali murder case property dispute suresh singh kills brother surrenders ssp office

बिहार : 'मैंने भाई को मार डाला'- सहोदर को गोली मार SSP कार्यालय में बताई विवाद की वजह; पत्नी भी गिरफ्तार

Sat, 24 Oct 2026 12:25 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 24 Oct 2026 12:25 PM IST
सार

बिहार के वैशाली जिले के करताहां थाना क्षेत्र के धनुषी गांव में मकान विवाद को लेकर सुरेश सिंह ने अपने भाई सोमनाथ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि सुरेश सिंह ने अपने भाई को दो गोलियां मारीं।

विज्ञापन
vaishali murder case property dispute suresh singh kills brother surrenders ssp office
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले के करताहां थाना क्षेत्र के धनुषी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक पूर्व सैनिक ने अपने सगे छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 60 वर्षीय सोमनाथ सिंह के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उनके बड़े भाई 65 वर्षीय सुरेश सिंह हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेश सिंह ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से छोटे भाई पर गोली चला दी। गोली लगने से सोमनाथ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

पूर्व सैनिक और आयकर विभाग से भी रिटायर है आरोपी

आरोपी सुरेश सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। बताया जाता है कि सेना से रिटायर होने के बाद उन्होंने आयकर विभाग में भी नौकरी की और वहां से भी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच हुए विवाद ने ऐसा रूप ले लिया कि बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की जान ले ली।

विज्ञापन

लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा आरोपी

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुरेश सिंह फरार नहीं हुआ। वह अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ हाजीपुर स्थित वैशाली एसएसपी कार्यालय पहुंचा और वहां आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी के एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण करने की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके लाइसेंसी हथियार को भी जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पुलिस बल तैनात, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही करताहां थाना पुलिस और वरीय अधिकारी धनुषी गांव पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू की। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने सोमनाथ सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया है।

जमीन विवाद के बिंदु पर जांच कर रही पुलिस

स्थानीय थाना पुलिस के अनुसार, गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी और लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त किए जाने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed