फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar MLC Election 2026 Live: आठ सीटों पर दोपहर 12 बजे तक कितनी वोटिंग, जानिए कहां सबसे अधिक और कम हुआ मतदान?

Fri, 23 Oct 2026 12:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 23 Oct 2026 12:39 PM IST
खास बातें

Bihar MLC Election News: स्नातक की चार और शिक्षक की चार विधान परिषद सीटों पर वोटिंग जारी है। इसके लिए कुल 933 बूथ तैयार किए गए हैं। हर बूथ पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। दोपहर 12 बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 12.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 30.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Bihar MLC Elections Live: Voting underway for 8 Graduate and Teacher constituency seats JDU BJP RJD Jansuraj
बिहार विधान परिषद चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:32 PM, 23-Oct-2026

बिहार विधान परिषद चुनाव: दोपहर 12 बजे तक स्नातक सीटों पर 12.88% और शिक्षक सीटों पर 30.19% मतदान

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक मतदान हुआ। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 12.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पटना स्नातक सीट पर 15.02 प्रतिशत, तिरहुत स्नातक सीट पर 5.55 प्रतिशत, दरभंगा स्नातक सीट पर 13 प्रतिशत और कोसी स्नातक सीट पर 17.94 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे तक कुल 30.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सारण शिक्षक सीट पर सबसे अधिक 42.55 प्रतिशत मतदान हुआ। दरभंगा शिक्षक सीट पर 37.50 प्रतिशत, पटना शिक्षक सीट पर 30.06 प्रतिशत और तिरहुत शिक्षक सीट पर 10.64 प्रतिशत मतदान हुआ।
 
12:01 PM, 23-Oct-2026

बिहार एमएलसी चुनाव: भागलपुर में शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है मतदान

भागलपुर में शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है मतदान। - फोटो : अमर उजाला

भागलपुर में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए जिले के सभी 26 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। सुबह से ही स्नातक मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर बारी-बारी से मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिले में कुल 24,514 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 17,838 पुरुष, 6,674 महिलाएं और दो अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है। जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अलंकृता पांडे और एसएसपी विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। सभी केंद्रों पर पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि मतदान के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो और मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
11:37 AM, 23-Oct-2026

बिहार विधान परिषद चुनाव: किशनगंज में मतदान जारी

किशनगंज में कतार में खड़े मतदाता। - फोटो : अमर उजाला

किशनगंज में बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान जारी है। जिले के आठ प्रखंडों एवं इकाइयों में कुल 3,554 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2,898 पुरुष और 656 महिला मतदाता शामिल हैं। प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार, कोचाधामन में सबसे अधिक 852 मतदाता हैं, जबकि टेढ़ागाछ में सबसे कम 214 मतदाता हैं। बहादुरगंज में 521, दिघलबैंक में 323, ठाकुरगंज में 541, पोठिया में 347, किशनगंज प्रखंड में 182 और किशनगंज अनुमंडल में 574 मतदाता दर्ज हैं। मतदान को स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्था की गई है।

10:55 AM, 23-Oct-2026

Bihar MLC Election: शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग तेज, जानिए कहां-कितना मतदान हुआ?

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर शुक्रवार सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत के आंकड़े सामने आए हैं। इनमें सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 13.56 प्रतिशत मतदान हुआ है। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 12.88 प्रतिशत और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 12 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले हैं। वहीं, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आठ प्रतिशत, पटना स्नातक में 5.5 प्रतिशत, कोसी स्नातक में 5.14 प्रतिशत, तिरहुत शिक्षक में 5.88 प्रतिशत और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 4.81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
10:37 AM, 23-Oct-2026

बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: वैशाली में शांतिपूर्ण मतदान जारी

कतार में खड़े मतदाता। - फोटो : अमर उजाला
वैशाली जिले में बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान शुरू हो गया। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। जिला प्रशासन के अनुसार, जिले में कुल 48 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 32 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 16 केंद्र शामिल हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 38,089 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। साथ ही पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है।
10:13 AM, 23-Oct-2026

बिहार एमएलसी चुनाव 2026: जनसुराज के प्रत्याशी पर क्यों दर्ज की गई प्राथमिकी?

निवर्तमान एमएलसी और जनसुराज के उम्मीदवार आफाक अहमद पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की है। इस मामले में सारण जिले के नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
09:46 AM, 23-Oct-2026

बिहार विधान परिषद चुनाव: मधुबनी में कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है मतदान

मधुबनी में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा मतदान। - फोटो : अमर उजाला
मधुबनी जिले में बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। जिले के सभी 21 प्रखंडों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 32 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 30,800 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें स्नातक क्षेत्र के 29,093 मतदाता और शिक्षक क्षेत्र के 1,707 मतदाता शामिल हैं। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पांच अनुमंडल पदाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट, पांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को जोनल पुलिस पदाधिकारी और जिला स्तर के 22 अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
09:30 AM, 23-Oct-2026

बिहार विधान परिषद चुनाव: अनंत सिंह ने किसकी जीत किया दावा?

मोकामा विधानसभा से जनता दल यूनाईटेड के विधायक अनंत सिंह ने एक बार फिर से जनसुराज की जीत डॉ. अनुज कुमार की जीत का दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनता मालिक है। वह सब जानती है कि किसे वोट देना है? इस चुनाव में डॉ. अनुज कुमार को जनता चुनने जा रही है। बता दें कि अनंत सिंह अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार का विरोध कर रहे हैं। 
09:16 AM, 23-Oct-2026

बिहार एमएलसी चुनाव 2026: मोकामा में जदयू और जनसुराज के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत

मोकामा में जनता दल यूनाईटेड और जनसुराज के कार्यकार्ताओं के बीच आपस में भिड़ंत हो गई। दो दलों के नेता एक दूसरे पर मतदान प्रभावित करने का आरोप लगा रहे हैं। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने काफी हंगामा किया है। इधर, सूचना मिलते ही एसडीपीओ रामकृष्ण मौके पर पहुंचे और दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को समझा रहे हैं। 
09:09 AM, 23-Oct-2026

बिहार एमएलसी चुनाव 2026: जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा ने किया जीत का दावा

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी और जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा मतदान करने के बाद बाहर निकले। उन्होंने लोगों से मतदान की अपील की। अभिषेक झा ने कहा कि बिहार, खासकर तिरहुत में इस बार बदलाव होने वाला है। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed